स्वर्ण व्यवसायी के साथ हुए लूटकांड में अंतर्जिला गिरोह के एक बदमाश गिरफ्तार,लूटकांड मे प्रयुक्त बाइक बरामद।
स्वर्ण व्यवसायी के साथ हुए लूटकांड में अंतर्जिला गिरोह के एक बदमाश गिरफ्तार,लूटकांड मे प्रयुक्त बाइक बरामद।
स्वर्ण व्यवसायी के साथ हुए लूटकांड में अंतर्जिला गिरोह के एक बदमाश गिरफ्तार,लूटकांड मे प्रयुक्त बाइक बरामद।
दस्तक 7 मीडिया संवाददाता सिंहवाड़ा दरभंगा /
सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भरवाड़ा पुरानी बाजार में बीते 12 जून की रात हुई सुरेश ठाकुर ज्वैलर्स में लूटपाट करने आयें दो बाइक पर सवार आधा दर्जन बदमाशों में से पुलिस ने एक अन्तर्जिला गिरोह के बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की काली स्प्लेंडर बाइक बरामद किया है।
इस बाबत रविवार को सिंहवाड़ा थाना पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सदर एसडीपीओ टू सुभेंद्र सुमन ने पत्रकारो को बताया की स्वर्ण वव्यसाय के साथ हुई गोलीबारी और लूटपाट की घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक स्पेशल पुलिस टीम का गठन किया गया था। जिसमे सदर एसडीपीओ टू , कमतौल सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश राम सिंहवाड़ा थाना प्रभारी रंजीत कुमार चौधरी और टेक्निकल टीम को शामिल किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने टेक्निकल और लोकल इनपुट के आधार पर सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस की सहायता से घटना में शामिल मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर थाना क्षेत्र के राजघाट निवासी विधायक कुमार दास को गिरफ्तार किया।पूछताछ में उसने घटना में शामिल अन्य अपराधियों का नाम बताया। वही पुलिस ने उसके पास से घटना के समय मौजूद मोबाइल फ़ोन बरामद किया है। वही विधायक दास कटरा थाना में 153/ 22 में आर्म्स एक्ट के तहत तीन महीना जेल में भी था। बदमाश ने लूटी गई जेवरात को अपने दूसरे सहयोगियों के पास होने की बात पुलिस को बतायी है। वही छापेमारी दल में शामिल सिंहवाड़ा थाना प्रभारी रणजीत कुमार चौधरी , सिमरी थाना प्रभारी मनीष कुमार ,पुअनि सतीश कुमार , विक्रांत कुमार शामिल थे वही सदर एसडीपीओ टू ने बताया कि घटना में सभी बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा