कुशेश्वरस्थान में श्रावणी मेला की तैयारी का न्यास समिति के उपाध्यक्ष सह डीएसपी प्रभाकर तिवारी ने लिया जायजा।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 200 से अधिक पुलिस बल की हुई तैनाती 

दस्तक 7 मीडिया संवाददाता कुशेश्वरस्थान दरभंगा /

मिथिला के बाबा धाम कुशेश्वरस्थान में श्रावणी मेला की तैयारी का शनिवार को न्यास समिति के उपाध्यक्ष सह डीएसपी प्रभाकर तिवारी ने जायजा लिया। एसडीपीओ श्री तिवारी ने शिव मंदिर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए गए तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने ने मंदिर में प्रवेश के लिए गजेन्द्र नारायण सिंह धर्मशाला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए घुमावदार बेरिकेडिंग, चंद्रकूप से जल लेने की तैयारी,गर्भगृह में महादेव को जलाभिषेक तथा परिसर में अवस्थित अन्य देवी देवताओं का दर्शन पूजन के लिए किए गए तैयारी की जानकारी न्यास समिति के सदस्यों से लिए और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कई आवश्यक निर्देश दिए। डीएसपी श्री चौधरी ने शिव गंगा घाट में श्रद्धालुओं के स्नान करने के दौरान विशेष चौकसी बरतने तथा गोताखोरों को तैनात करने का निर्देश दिया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 200 से अधिक पुलिस बल तैनात किए जाने की बात कही। जिसमें महिला एवं पुरूष बल शामिल रहेंगे। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे के अलावा बाजार में लगे विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी किया जाएगा। मौके पर थाना अध्यक्ष अंकित चौधरी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।