पटना उच्च न्यायालय के विख्यात अधिवक्ता पंडित ताराकांत झा की वकालत खाना में मनायी गयी जयंती ,वकीलों ने किया नमन।अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि विधान परिषद के सभापति पद पर भी रहें थे आसीन।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता

दरभंगा बार एसोसिएशन भवन में पटना उच्च न्यायालय के विख्यात अधिवक्ता पंडित ताराकांत झा की जयंती पर शूक्रवार को दरभंगा के वकीलों ने नमन किया।अधिवक्ता रमणजी चौधरी की अध्यक्षता में वकालतखाना भवन जयंती आयोजित किया गया।मौके पर अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि 11 जूलाई 1927 को मधुबनी जिला के शिवनगर गांव में स्व. ताराकांत झा का जन्म हुआ था।1954 में उन्होंने पटना लॉ कॉलेज से विधि स्नातक की डिग्री प्राप्त कर पटना हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरु किये।बर्ष 1975 में बिहार के महाधिवक्ता बने।वहीं 1992 में बिहार बिधान परिषद के सदस्य बने।4 अगस्त 2009 को बिहार बिधान परिषद के सभापति का पद सुशोभित किया।वहीं बिहार स्टेट बार काऊंसिल के चेयरमैन के रुप में अधिवक्ताओं के हित में कार्य किया।मौके पर अधिवक्ता रामवृक्ष सहनी,किरण कुमारी, विष्णुकांत चौधरी, मुरारीलाल केवट,सरोज कुमार सिंह, न्याय अतिथि शालीग्राम,अधिवक्ता लिपिक विनय कुमार झा समेत दर्जनों वकीलों ने स्व. तारा बाबू को पुषप निवेदित कर स्मरण किया।