हाजीपुर /संवाददाता

अभी अभी हाजीपुर से बड़ी खबर आ रही हैं। एक फाईनेंस कंपनी के कर्मी को लूट के दौरान अपराधियों ने गोली मार दी हैं। बताया जा रहा हैं वह गोली उक्त कर्मी के सीने में लगी हैं।स्थानीय लोंगों ने उक्त कर्मी को हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया हैं जहां उसकी हालत चिंताजनक बतायी जा रही हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। महुआ के एसडीपीओ भी घटनास्थल पर पहुंचकर लोंगों से पूछताछ कर रहें हैं।

घटना पातेपुर में हुई हैं।

बताया जा रहा हैं कि एक मोटरसाइकिल पर सवार अपराधी फाइनांस कर्मी को रोककर उससे लूटपाट करने लगा। विरोध करने पर उक्त अपराधियों ने उसे सीने में गोली मारकर फरार हो गया हैं। फाइनांस कर्मी के बेहोश होने के कारण अब तक यह पता नहीं लग सका हैं कि कितने रुपयों की लूट हुई हैं।
पुलिस सीसीटीवी कैमरा को खंगालने में जुट गई हैं।
हाजीपुर में कुछ दिनों पहले भी एक बेंक के लूट की घटना हुई थी। हालांकि पुलिस का कहना हैं कि जल्द ही अपराधकर्मी पकड़े जाएंगे।