सिमरी थाना की पुलिस ने  विदेशी शराब सहित चार अंतरजिला के युवक को किया  गिरफ्तार।

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /

सिमरी थाना क्षेत्र के सिमरी में पुलिस ने बुधवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर सिमरी निवासी चंदन कुमार महतो उर्फ गुड्डू के घर छापेमारी कर 93 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है।वही पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के बरुआरी निवासी डिलेवरी बॉय रविशंकर कुमार और गोपाल कुमार के साथ बिरजू कुमार महतो को गिरफ्तार किया है।

थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि उत्पात अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है