गहन पुनरीक्षण हेतु हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ एवं पर्यवेक्षक के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक,दिये कई निर्देश
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
दरभंगा जिला के हायाघाट प्रखंड मुख्यालय के ट्राईसेम भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार की अध्यक्षता में मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 अभियान में तेजी लाने को लेकर हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ एवं पर्यवेक्षक के साथ बैठक हुई।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने क्रमशः से सभी बीएलओ से गहन पुनरीक्षण कार्यों के संबंध में जानकारी लिया साथ ही कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि जिन बीएलओ के द्वारा बीएलओ एप्प पर गणना प्रपत्र अपलोड कम किया किया गया है,पर्यवेक्षक उन बीएलओ को सहयोग करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि जिस बीएलओ के कार्य में प्रगति नहीं हो रही है,वैसे सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को बेहतर समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रपत्र संग्रहण और अपलोडिंग दोनों कार्य में तेजी लाई जाए,साथ ही सबसे पहले प्रपत्र संग्रहण शतप्रतिशत करना सुनिश्चित करें ।
बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता दरभंगा ,प्रखंड विकास पदाधिकारी हायाघाट, अंचलाधिकारी,सीडीपीओ,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।