बहादुरपुर थाना की पुलिस ने पकड़ा 250लीटर विदेशी शराब ,चार चक्का वाहन के साथ दो गिरफ्तार ,प्राथमिकी दर्ज।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
मद्य निषेध इकाई पटना की सूचना पर बहादुरपुर थाना की पुलिस ने चार पहिया वाहन के साथ 250लीटर विदेशी शराब को पकड़ा हे साथ ही दो लोंगों की गिरफ्तारी हुई हे।इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कारवाई कर रही हे।
दरअसल बहादुरपुर थाना पुलिस को मद्यनिषेध इकाई,पटना ने सूचना दिया कि एक चार पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है जिस पर शराब लदा हुआ था जिसे कही उतारा गया है।
इसी सूचना एवं लोकेशन के आधार पर बहादुरपुर थानाध्यक्ष के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दो व्यक्ति को तारालाही चौक पर चार पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछ-ताछ करने पर तारालाही चौक पर छुपा कर रखे गये 250.875 लीटर विदेशी शराब को पुलिस ने बरामद किया ।
उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता
1. अभिषेक कुमार पे० अरविंद तिवारी सा० हरिपुर लढ़ौर थाना सिमरी जिला दरभंगा
2. रवींद्र यादव पे० राम मंगल यादव सा० बलहा सबौल थाना सिमरी जिला दरभंगा

