दरभंगा जिला के कई थाना क्षेत्रों में सुनाई पड़ती हे गोलियों की तरतराहट ,डर से छुप जाते हे लोग।पुलिस की पकड़ से बाहर हे सभी बदमाश।आखिर इतने अवैध हथियार आते कहाँ से हे ,कहीं दरभंगा या आसपास के जिलों में अवैध हथियारों की फेक्टरी तों नहीं?
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /संजय कुमार राय
दरभंगा जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हवाई फायरिंग की घटना में दिन -प्रतिदिन वृद्धि हो रही हे ,ऐसा लग रहा हे कि मुंगेर में अवैध रूप से बनाए जा रहें हथियारों की खरीददारी में दरभंगा जिला अव्वल हे या फिर आसपास के जिलों में अवैद्य हथियार बनाया जा रहा हे यही कारण हे कि इस जिला में कई बदमाशों के पास अवैध हथियार हे और कहीं भी पटाखा की तरह गोली फोड़कर भाग जाते हे।
ताजा मामला केवटी थाना क्षेत्र के भेरियाही गांव से आ रहा हे,जहां नजरें आलम के घर पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग किया हे। पुलिस ने घटना स्थल से चार -पांच खोखा भी बरामद किया हे। थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि कर दी हे। थानाध्यक्ष ने कहा कि अपराधियों की धर पकड़ के लिये पुलिस प्रयासरत हे।
केवटी थाना क्षेत्र के भेरियाही गांव निवासी स्व अबू ज़फर के पुत्र नजरें आलम ने थाना में दिये आवेदन में कहा हे कि 9जुलाई 25को अपने नव निर्मित घर में सोये हुये थे ,तीन बजे के करीब पिस्टल लहराते हुये चार मोटरसाईकिल पर सवार आठ अपराधियों ने मेरे भाई पप्पू को खोजते हुये हल्ला किया इस दौरान परिवार और सभी ग्रामीण चुप हो गये ,इसके बाद अपराधियों ने कई राउंड गोली हवा में चलायी और वहां से चलते बने।नजरें का आरोप हे कि उसे और उसके भाई को हत्या करने की नीयत से यें अपराधी आये थे। पुलिस को सूचना मिली तों घटना स्थल पर छानबीन करते हुये घटनास्थल से चार -पांच खोखा बरामद किया हे।
आवेदन में मेघा गांव के रामदेव यादव के पुत्र सुनील यादव , नथुनी यादव के पुत्र श्रवण यादव ,गणेश यादव के पुत्र राहुल यादव ,मनीष यादव ,बिरला यादव को आरोपित किया गया हे ,यें सभी केवटी थाना क्षेत्र के हे।
थानाध्यक्ष ने कहा कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी 173/25दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा हे।
यहां बता दे कि हाल के दिनों में अपराधियों ने सदर थाना क्षेत्र के दो जगहों पर हवाई फायरिंग की हे। दिल्ली मोड़ पर दिन दहाड़े कई राउंड हवाई फायरिंग हुई थी ,इसके बाद खर्थुआ गांव में हवाई फायरिंग बदमाशों ने की,करीब छः माह पूर्व मोरों थाना क्षेत्र के पटोंरी गांव में कई राउंड फायरिंग हुई थी लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी ,एसएसपी के द्वारा इस मामले में संज्ञान लेने के कई दिनों बाद अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई लेकिन पुलिस अब तक कुछ नहीं कर पायी। पुलिस को अब तक ना ही कोई सुराग मिला हे और ना ही कोई अपराधकर्मी पकड़े गये हे।

