श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल के मेनेजिंग डाईरेक्टर समेत चार एवं अन्य अज्ञात के विरुद्ध हरिजन थाना में मामला दर्ज,मजदूरों ने कहा कि जाति सूचक शब्द के साथ गाली देते हुये की गई मारपीट और जान से मारने की दी धमकी ।
श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल के मेनेजिंग डाईरेक्टर समेत चार एवं अन्य अज्ञात के विरुद्ध हरिजन थाना में मामला दर्ज,मजदूरों ने कहा कि जाति सूचक शब्द के साथ गाली देते हुये की गई मारपीट और जान से मारने की दी धमकी ।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /गुड्डू राज
बिरौल थाना क्षेत्र के अफजला टोले पर काम कर रहें मजदूरों के साथ गाली गलौज कर मारपीट करना लोंगों को भारी पर गया हे। इन सभी के विरुद्ध हरिजन थाना में मामला दर्ज किया गया हे। थानाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में जांचोपरांत कारवाई होगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिरौल थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी पूरन पासवान के पुत्र सरोज पासवान ने हरिजन थाना में एक आवेदन देकर चार लोंगों के विरुद्ध प्राथमिकी
(56/25) दर्ज कराया हे। जिसमें गणेश चौधरी के पुत्र नवलेश चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी ,स्व उमाकांत चौधरी के पुत्र शंभू चौधरी एवं राघव चौधरी इसके अलावे रमाकांत चौधरी के पुत्र अरुण चौधरी का नाम शामिल हे।
थाना में दिये गये आवेदन में सरोज पासवान का आरोप हे कि अफजला टोले के जनपट्टी में जमीन पर बॉन्डरी की जुड़ाई का काम चल रहा हे जिसमें उसके अलावे गुंजन पासवान ,नीतीश पासवान ,विजय पासवान ,सौरभ पासवान ,गौरी पासवान आदि प्रत्येक दिन ब्रजेश चौधरी पिता गणेश चौधरी के जमीन को घेरने के लिये बॉन्डरी का दीवाल जोड़ा जा रहा हे। सभी मजदूर चार दिनों से मजदूरी करने जाते हे।
आवेदन में कहा गया हे कि सात जुलाई 25को दिन के साढ़े तीन बजे के करीब नवलेश चौधरी ,शंभू चौधरी ,राघव चौधरी ,अरुण चौधरी एवं अज्ञात लोग अचानक आकर जोड़े हुये बोन्डरी को तोड़ने लगे ,जब सभी मजदूरों ने इसका विरोध किया तों मजदूरो को गाली गलौज देते हुये ईंट -पत्थर से मारने लगे और वहां रखे मजदूरी के सभी सामानों को लूटकर लेकर चलते बने। यही नहीं सरोज का आरोप हे कि जाते जाते चारों लोंगों समेत अन्य लोंगों ने धमकी दिया हे कि अगर यहां दुबारा काम करते दिखाई पड़ा तों जान से मारकर फेंक देंगे।
सरोज पासवान ने पूछने पर बताया कि बिरौल के चर्चित स्कूल श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल के नवलेश चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी मेनेजिंग डाईरेक्टर हे,और सभी पढ़े लिखे हे इसके बावजूद इस तरह की मंशा सभी रखते हे ॥
शिक्षक एकता मंच ने दरभंगा के नवपदस्थापित डीपीओ (स्थापना) अवधेश कुमार का गर्मजोशी से किया स्वागत। उनसे शिक्षकों के हित में काम करने और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का किया आग्रह।
मुख्यमंत्री के डी०बी०टी० कार्यक्रम के संबंध में सूचना दरभंगा जिला में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए एक वर्चुअल डी०बी०टी० (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण) कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन।