शिक्षक एकता मंच ने दरभंगा के नवपदस्थापित डीपीओ (स्थापना) अवधेश कुमार का गर्मजोशी से किया स्वागत। उनसे शिक्षकों के हित में काम करने और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का किया आग्रह।
शिक्षक एकता मंच ने दरभंगा के नवपदस्थापित डीपीओ (स्थापना) अवधेश कुमार का गर्मजोशी से किया स्वागत। उनसे शिक्षकों के हित में काम करने और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का किया आग्रह।
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
दरभंगा में शिक्षा विभाग की स्थापना शाखा में हाल ही में पदभार ग्रहण करने वाले जिला कार्यक्रम अधिकारी, स्थापना अवधेश कुमार को शिक्षक एकता मंच ने उनके कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया। शिक्षक एकता मंच के संयोजक शंभू यादव के नेतृत्व में दर्जनों शिक्षकों ने पाग, चादर और गुलदस्ता भेंट कर डीपीओ का स्वागत किया।
इस अवसर पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष शंभू यादव ने डीपीओ अवधेश कुमार से विशेष आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जिले के कई शिक्षकों का वेतन विभिन्न कारणों से रुका हुआ है, और उन्होंने डीपीओ से इस दिशा में तुरंत पहल करने का अनुरोध किया ताकि इन शिक्षकों को जल्द से जल्द उनका बकाया वेतन मिल सके। यह सम्मान समारोह शिक्षकों की उम्मीदों को दर्शाता है कि नए डीपीओ उनके लंबित मुद्दों पर ध्यान देंगे और उनके कल्याण के लिए कार्य करेंगे।
इस मौके पर अजय यादव, संजय महतो, वीरेंद्र सहनी, मुन्ना ठाकुर, विजय मंडल, मोo जसीम अहमद, दीपक पासवान सहित कई अन्य शिक्षक नेता उपस्थित थे।
सीतामढ़ी के प्राथमिक विद्यालय में हरित पहल:सांसद और वीडियो ने किया वृक्षारोपण, छात्रों ने गाए पर्यावरण के गीत।
श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल के मेनेजिंग डाईरेक्टर समेत चार एवं अन्य अज्ञात के विरुद्ध हरिजन थाना में मामला दर्ज,मजदूरों ने कहा कि जाति सूचक शब्द के साथ गाली देते हुये की गई मारपीट और जान से मारने की दी धमकी ।