मब्बी ओपी की पुलिस को मिली सफलता ,लूट के मोबाईल सहित चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद।

मब्बी  ओपी की पुलिस ने 25जुलाई को लूटी गई मोटरसाइकिल के मामले में दो बदमाश को गिरफ्तार किया हैं।

एसएसपी ने बना दी थी टीम।

प्रेस वार्ता करते हुये नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा ने कहा कि सिमरी थाना क्षेत्र के भराठी गांव निवासी अखिलेश प्रसाद के पुत्र अभिषेक से शोभन स्थित रिलाइन्स पेट्रोल पंप के निकट नौ बजे रात में एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने मोटरसाईकिल समेत 15हजार रुपये नगद सहित अन्य सामान लूट लिया था।

टीम में कई पुलिसकर्मी थे  शामिल।

उन्होंने कहा कि एसएसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया था जिसमें डीएसपी सदर के नेतृत्व में सदर थाना अध्यक्ष ,मब्बी ओपी अध्यक्ष ,
पुअनि राहुल कुमार ,तकनीकी शाखा के राम बाबू एवं एवं राजीव कुमार की टीम बनाई गई।


उन्होंने कहा कि पूरे टीम ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर अनुसंधान शुरू की और दो शातिर गिरफ्तार हुये। इनके पास से लूटी गई मोटरसाइकिल ,लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल ,दो मोबाईल जिसमें एक मोवाइल अभिषेक का हैं बरामद किया गया हैं।

दो बदमाश गिरफ्तार

पकड़े गये बदमाश बहादुरपुर थाना क्षेत्र के एकमी ओझोल निवासी दिनेश कुमार महतो के पुत्र गोलू कुमार एवं एकमी चांडी के मो जहांगीर का पुत्र मो जाकिर हैं
जाकिर के विरुद्ध सिमरी में दो मामले दर्ज हैं जिसमें कांड संख्या 249/22एवं 250/22हैं।
गोलू कुमार के विरुद्ध भी बहादुरपुर थाने में दो मामले दर्ज हैं। इसमें कांड संख्या 323/22एवं 497/22हैं।
नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा ने कहा कि इन सभी के विरुद्ध और भी जानकारी इकट्ठा की जा रही हैं।