सारण पुलिस की बड़ी कारवाई :

पुलिस नाका में छापेमारी के दौरान शराब सेवन करते  05 गिरफ्तार,नाका के पदाधिकारी और होमगार्ड भी शराब का ले रहें थे मजा ,नाका के पदाधिकारी निलंबित ,भेज दिये गये जेल होमगार्ड के जवान को किया गया ड्यूटी से वंचित।

दस्तक 7मीडिया /

शराब सेवन के आरोप में पांच लोंगों की गिरफ्तारी हुई जिसमें एक पुलिस पदाधिकारी एवं होमगार्ड के जवान भी शराब के नशे में पाए गये।वरीय पुलिस अधीक्षक को इस बाबत  गुप्त सूचना मिली थी।सूचना के आलोक में अपर पुलिस अधीक्षक–सह–अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर–1 के साथ भगवानबाजार थाना–अंतर्गत नंदन कॉलोनी स्थित नाका नं0–01 में विधिवत छापामारी की गई।

छापामारी के क्रम में नाका नं0–01 के प्रभारी उ0नि0 श्याम बिहारी पाण्डेय, गृह रक्षक सि0 / 201950 विराट राज आनंद सहित अन्य तीन व्यक्तियों के द्वारा नाका–01 के कक्ष में शराब का सेवन करते हुए पाये गये। तत्पश्चात ब्रेथ एनालाइजर से जाँच के क्रम उ0नि0 श्याम बिहारी पाण्डेय, गृह रक्षक सि0 / 201950 विराट राज आनंद एवं अन्य 03 व्यक्तियों को शराब पीने की पुष्टि हुई तथा मौके से 180 एमएल का दो बोतल अंग्रेजी शराब एवं छः ग्लास में विदेशी शराब 600 एमएल शराब बरामद किया गया। जिस संबंध में भगवान बाजार थाना कांड सं–291 / 25, दिनांक–30.05.25, धारा–30(ए) / 37 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

उक्त घटना के संबंध में भगवानबाजार थाना द्वारा समर्पित प्रतिवेदन के आधार पर एसएसपी सारण द्वारा नाका–1 के प्रभारी, उ0नि0 श्याम बिहारी पाण्डेय, थाना को तत्काल प्रभाव से साधारण जीवन यापन भत्ता पर निलंबित किया गया है एवं दो दिनों के भीतर विभागीय कार्यवाही के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई है। साथ ही गृह रक्षक सि0 / 201950 विराट राज आनंद के विरुद्ध आगामी ड्यूटी से वंचित की अग्रतर कार्रवाई हेतु वरीय समादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी, सारण को प्रतिवेदन भेजा गया है।

सारण जिला पुलिस द्वारा गलत कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी / कर्मी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी की जायेगी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी / कर्मी को पुरस्कृत किया जायेगा।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता 

1. उ0नि0 श्याम बिहारी पाण्डेय, प्रभारी नाका नं0 –1 भगवानबाजार थाना।

2. गृह रक्षक सि0 / 201950 विराट राज आनंद।

3. आशीष कुमार मिश्रा, पिता–विनोद मिश्रा, साकिन–रोजा पश्चिम, थाना–नगरा, जिला–सारण।

4. कुणाल कृष्ण नन्दन, पिता–देवेन्द्रनाथ राय, सा0–घंटवल, थाना–मुफस्सिल, जिला–सारण।

5. अनिल कुमार, पिता–श्याम बहादुर राय, साकिन–नयी बाजार, थाना–भगवानबाजार,