कुशेश्वरस्थान पूर्वी के बहेड़ा मुसहरी टोल स्थित प्राथमिक विद्यालय में कथित रूप से कार्यरत एक शिक्षक के बहाली को लेकर उठ रहें हे सवाल ?कहीं ये शिक्षक फर्जी तों नहीं ,जांच के बाद हीं उठेगा पर्दा।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा 

कुशेश्वरस्थान (पूर्वी )प्रखंड के बहेड़ा मुसहरी टोल स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक बाबू प्रसाद सिंह की फर्जी बहाली को लेकर इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ हे। कहा जा रहा हे कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को इस बात की जानकारी हे ,बावजूद कोई कारवाई नहीं कर रहें हे।इस बाबत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।जांच के बाद हीं पता चलेगा कि उक्त शिक्षक नियोजित हे या फर्जी ?

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक बाबू प्रसाद सिंह के बारे में कहा जा रहा हे कि इस स्कूल में इनकी नियुक्ति वर्ष 2011में हुई हे और 14सालों से शिक्षक के रूप में सरकार से वेतन ले रहें हे। अगर शिक्षक श्री सिंह फर्जी शिक्षक हे तों 14सालों तक वेतन मद में भुगतान किये  गये राशि का जिम्मेदार कौन हे ?

शिक्षक बाबू प्रसाद सिंह की नियुक्ति को लेकर कई प्रश्न उठ रहें हे। अगर इनकी बहाली वर्ष 2011में प्राथमिक विद्यालय बहेड़ा ,मुसहरी टोल कुशेश्वर स्थान पूर्वी के स्कूल में हुई हे ,तों सरकार द्वारा निकाली गई शिक्षकों से संबंधित विज्ञापन ,परीक्षा के उपरांत नियुक्ति पत्र आदि कई कागजातों का होना आवश्यक हे लेकिन जिस समय श्री सिंह की बहाली उक्त स्कूल में की गई हे ,उस समय में शिक्षक श्री सिंह के बारे में पुख्ता सबूत हे कि वे वर्ष 2009से लेकर वर्ष 2014तक पेक्स अध्यक्ष थे। दरअसल शिक्षक के ग्रामीण समस्तीपुर जिला अंतर्गत हथौड़ी थाना क्षेत्र के बेला -कोची गांव निवासी अनिल कुमार मंडल ने इस बाबत सूचना के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी से सूचना के अधिकार के तहत सूचना मांगी थी । इस सूचना के आलोक में बीडीओ को प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी /न्याय सचिव ने जवाब दिया कि बाबू प्रसाद  सिंह भूतपूर्व पैक्स अध्यक्ष थे और उनका कार्यकाल अक्टूबर माह वर्ष 2009से अक्टूबर 2014 तक था। अब सवाल यही हे कि पैक्स अध्यक्ष रहते हुये बाबू प्रसाद सिंह कैसे वर्ष 2011 में शिक्षक बन गये। इनके फर्जी शिक्षक को लेकर कई ओर सबूत हे लेकिन इसके बावजूद इनका भुगतान इतने वर्षों से कौन और कैसे कर रहा हे ,यह जांच का विषय हे।