किशनगंज में राष्ट्रीय जनता दल ने अपने संगठन का विस्तार किया है। कोचाधामन में शुक्रवार शाम आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड और पंचायत स्तर पर नई नियुक्तियां की गईं। निर्वाचन पदाधिकारी प्रोफेसर खालिद और विधायक इजहार असफी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे।

कोचाधामन प्रखंड का नेतृत्व मुश्ताक अहमद को और किशनगंज प्रखंड की जिम्मेदारी अरशद अंजुम जिया को सौंपी गई। इसके साथ ही 30 पंचायतों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। वही वीरपुर से परवेज आलम, विशनपुर से तारिक अनवर, हल्दीखोरा से फरहान असगर, मजकुरी से संजय कुमार यादव, सुंदरबाड़ी से नाहिद आलम, बलिया से मसबीर आलम, पूरंदाह से नीतीश कुमार यादव, कठामथा से शमशाद आलम, कोचाधामन से नावेद आलम, सोंथा से मुर्शीद आलम को जिम्मेदारी मिली है।

संगठन विस्तार के दौरान राष्ट्रीय जनता दल के नेता।

30 पंचायतों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति

इधर बड़ीजान से सफीक आलम, गढ़गांव से सहा रेजा, मोधो से रिजवान आलम, भागल से रफीक आलम, हिम्मतनगर से नूर इस्लाम, नजरपुर से अतहर आलम, चकला से मो. निजाम, महीनगांव से राहत कौसर, दौला से इमामुद्दीन सहित सभी पंचायतों से नए अध्यक्ष को जिम्मेदारी मिली हैं।

‘नई कमेटी तेजस्वी यादव के नेतृत्व में गठित’

इस दौरान विधायक इजहार अशफी ने कहा कि यह नई कमेटी तेजस्वी यादव के नेतृत्व में गठित की गई है। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान के कोचाधामन विधानसभा से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। उन्होंने दावा किया कि राजद को किसी भी पार्टी से कोई खतरा नहीं है और आने वाले चुनाव में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।