शहर के प्रमुख चौक पर अधिष्ठापित महापुरुषों के स्मारकों की देख रेख हेतु कमिटी का गठन
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
जिला शान्ति समिति दरभंगा की विगत कई बैठकों में सदस्यों द्वारा दरभंगा शहर के प्रमुख चौक पर अधिष्ठापित महापुरुषों के स्मारकों की देख रेख हेतु कमिटी गठन करने के लिए अनुरोध किया गया था। इसी क्रम में अशोक नायक सदस्य जिला शान्ति समिति द्वारा जिला पदाधिकारी राजीव रौशन को आवेदन के माध्यम से लहेरियासराय टावर चौक स्थित महात्मा गांधी स्मारक की देख रेख एवं रख रखाब हेतु कमिटी नहीं रहने के कारण अधिष्ठापित स्मारक पर धूलकण,गंदगी,प्रतिदिन साफ सफाई तथा स्मारकों की छती होने पर ससमय निदान नहीं हो पाता हैं। आवेदन के आलोक में गांधी स्मारक की देख रेख एवं रख रखाव हेतु जिला पदाधिकारी राजीव रौशन ने 12 सदस्यों की कमिटी गठन कर दिए। जिसमें अध्यक्ष शंकर प्रसाद जयसवाल पार्षद,सदस्य सचिव नगर आयुक्त,सदस्य में-मंजू देवी,श्याम किशोर प्रधान,रीता सिंह,अशोक नायक,रानू सुल्तानिया,गोपाल गाड़ा,धर्मवीर महतो,मुन्नी देवी पूर्व मेयर,थाना अध्यक्ष लहेरियासराय एवं पशुपति महासेठ,पर पौत्र स्व. अशर्फी महासेठ बनाए गए हैं।
बाढ़ की तैयारी को लेकर प्रमुख के अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।
वरीय पुलिस पदाधिकारियों को बिना सूचना दिये नेपाल बॉर्डर तक जाना भीटठा थानाध्यक्ष एवं छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मियों को पड़ा महंगा ,थानाध्यक्ष समेत एक सिपाही निलंबित।