बिहार दौरे पर आ रहें हे प्रधानमंत्री ,29और 30मई यानि दो दिवसीय प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर पुलिस /प्रशासन एलर्ट मोड पर ,पटना में रोड शो तों बिक्रमगंज में जनसभा।बिहटा एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास।

दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय  

प्रधानमंत्री के बिहार आगमन को लेकर पुलिस मुख्यालय एलर्ट मोड में हे।सरकार की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई हे।जनता से भी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रतिक्रिया लेंगे।चर्चा हे कि लाखों की संख्या में जनता के साथ साथ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी होगी और सभी के हाथों में तिरंगा होगा।प्रधानमंत्री श्री मोदी की बिहार में दो दिवसीय दौरा हे।

प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने जानकारी दी हे कि 4.30बजे के करीब पटना हवाई अड्डा उतरेंगे।उन्होंने बताया कि पीएम मोदी पटना एयरपोर्ट के नये टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे ,साथ ही बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे।उद्घाटन और शिलान्यास के बाद प्रधानमंत्री मोदी पटना के सड़कों पर रोड शो करेंगे जो शेखपूरा मोड़ से इनकमटेक्स गोलंबर आदि होते हुये भाजपा कार्यालय तक जाएंगे।पटना में कई जगहों पर स्वागत मंच बनाए गये हे जहां उनका स्वागत होगा और आमजन हाथ में तिरंगा लेकर ऑपरेशन सिंदूर के लिये धन्यवाद करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी हे कि 30मई को शाहाबाद के विक्रमगंज में विशाल जन सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से बिहार की सियासत में भूचाल आ गया हे।कई क्षेत्रीय पार्टियों के दम फूलने लगे हे।यही नहीं उनका रोड शो जिस शेखपुरा हाउस के निकट से होने की संभावना हे वहां आम लोंगों के जुबान पर हे कि आखिर प्रधानमंत्री ने शेखपुरा मोड़ से ही रोड शो का शुभारंभ क्यूँ कर रहें हे?