बाखबर – बाहोशियार ! पुलिसिंग में बाधा पर कार्रवाई तय, डीजीपी की नजर धौंस जमाने वाले कुर्ताधारी पर, दिया सख्त व तल्ख आदेश, किये जायेंगे चिह्नित।
बाखबर – बाहोशियार ! पुलिसिंग में बाधा पर कार्रवाई तय, डीजीपी की नजर धौंस जमाने वाले कुर्ताधारी पर, दिया सख्त व तल्ख आदेश, किये जायेंगे चिह्नित।
बाखबर – बाहोशियार ! पुलिसिंग में बाधा पर कार्रवाई तय, डीजीपी की नजर धौंस जमाने वाले कुर्ताधारी पर,
दिया सख्त व तल्ख आदेश, किये जायेंगे चिह्नित।
दरभंगा। संजय कुमार राय
अपने पूरे सेवाकाल में बेबाक व निष्पक्ष त्वरित कार्रवाई के लिए चर्चित बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने बेहद ही तल्ख अंदाज में कहा है कि वैसे लोगों को खास तौर पर चिह्नित किया जाएगा जो अनावश्यक अपनी दुकान चलाने के लिए या तो पुलिसकर्मियों के सामने बड़े पदाधिकारियों का नाम लेकर धौंस जमाते हैं या फिर बेवजह दबाव बनाते हैं। अब सभी एसपी को निदेशित किया जाएगा कि ऐसे लोगों की खास पहचान कर उस पर मुकम्मल कार्रवाई करे। दस्तक-7 न्यूज के साथ विशेष बातचीत में डीजीपी श्री कुमार ने स्वीकार किया कि अक्सर जिले से ऐसी सूचना मिलती रहती है कि कुछ तथाकथित नेता ,जिस पर कई मुकदमा पहले से ही दर्ज रहता है , पुलिसिंग में अक्सर हस्तक्षेप करते रहते हैं। ऐसे में महकमे को विधि व्यवस्था बहाल रखने में परेशानी होती है। समस्तीपुर व दरभंगा जिला से सम्बंधित एक सवाल के जवाब में डीजीपी ने फिर से दोहराया कि निष्पक्षता व निरपेक्षता के साथ मामले पर ससमय कार्रवाई करने के लिए विभाग संकल्पित है। स्वाभाविक है कि ऐसे में किसी बाहरी पक्ष द्वारा न्यायोचित कार्रवाई में हस्तक्षेप करने से कहीं न कहीं विभाग प्रभावित हो जाता है। इसलिए ऐसे तथाकथित लोगों को चिह्नित कर अब उसकी नकेल कसी जाएगी।
एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी भी पुलिसकर्मी को ऐसे लोगों के दबाव में आने की जरूरत नहीं है। इतना ही नहीं, अगर ऐसे लोग डीएसपी या एसएसपी या फिर डीजीपी समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अफसर का नाम लेकर अपना उल्लू सीधा करने का प्रयास करते हैं तो इस आशय की सूचना सम्बंधित वरिष्ठ पुलिस अफसर के अलावा मुख्यालय भी प्रेषित की जा सकती है।
जाहिर है, डीजीपी श्री कुमार ने बाखबर- बाहोशियार कर दिया है। जो इस गोरख धंधे में मशगूल हैं , वे सुधर जाए।अन्यथा सुधार दिए जाएंगे।