अध्यक्ष महासचिव कोषाध्यक्ष के साथ इस बार उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद के लिए भी होंगे चुनाव,

एक साल के लिए होगा चुनाव,एक उम्मीदवार एक ही पद पर कर सकेंगे नामांकन : नफीसूल हक

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

वार्ड पार्षद नफ़ीसुल हक रिंकू के मिर्जा हयात बेग स्थित आवासीय कार्यालय पर दरभंगा जिला चुनाव समिति के द्वारा संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें चुनाव समिति के 26 के लिए दरभंगा जिला मुहर्रम कमिटी के कार्यकारिणी के चुनाव के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। अधिवक्ता अम्बर इमाम हाशमी,जावेद अनवर,डब्बू खान,नफीसुल हक़ रिंकू,इकबाल हसन रिशु ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव,संयुक्त सचिव,एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए कराया जाएगा। जिसमें पिछले वर्ष 2024 के लाइसेंस धारी अखाड़िया एवं जिला मुहर्रम कमिटी के पूर्व अध्यक्ष एवं सचिव अपने-अपने मतों का प्रयोग कर पदाधिकारीयों का चयन करेंगे। मतदाता सूची का प्रकाशन दिनांक 01/06/2025 को किया जाएगा,मतदाता सूची पर दावा/आपत्ति दिनांक 03/06/2025 तक किया जा सकता है। एवं मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 05/06/2025 को किया जाएगा। नामांकन शुल्क अध्यक्ष,सचिव,और कोषाध्यक्ष पद के लिए 5,100 रुपए तथा उपाध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव पद के लिए 3,100 रुपए रखा गया है। सभी पद के लिए एक प्रस्तावक और एक समर्थक का होना अनिवार्य है,जो नामांकन के समय निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपने अखाड़े के लाइसेंस,आधार कार्ड और 2 पासपोर्ट साईज फोटो के साथ उपस्थित रहकर अपना हस्ताक्षर बनाएंगे। कोई भी प्रत्याशी केवल एक ही पद पर नामांकन दाखिल कर सकेंगे। अधिवक्ता अम्बर इमाम हाशमी को निर्वाचन अधिकारी होंगे। जबकि जावेद अनवर,नफीसुल हक़ रिंकू उप निर्वाचन अधिकारी होंगे। नामांक दिनांक10/06/2025 को सुबह 10: बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता अम्बर इमाम हाशमी के आवासीय कार्यालय में होगा। नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी उसी दिन दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा। प्रत्याशी अपना नामांकन वापस दिनांक 11/06/2025 को सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक ले सकते हैं। प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन दिनांक 11/06/2025 को दोपहर 2 बजे कर दिया जाएगा।मतदान दिनांक 15/06/2025 को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा। मतों की गिनती दिनांक 15/06/2055 को संध्या 4 बजे से किया जाएगा। मतगणना पूरा होने के तुरंत बाद चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।
किसी भी प्रत्याशी के ब्लड रिलेशन के लोग चुनाव प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगे। सभी प्रत्याशी अपना एक मतदान अभिकर्ता नियुक्त कर सकते हैं। चुनाव प्रक्रिया की तमाम जानकारी जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को दिया जाएगा एवं उनसे मदद लेकर उनकी निगरानी में निष्पक्ष मतदान कराया जाएगा। यह चुनाव भी केवल एक वर्ष के लिए कराया जाएगा,और एक उम्मीदवार एक ही पद के लिए नामांकन कर सकते है। दो दिनों के भीतर इकबाल हसन रिशु की अध्यक्षता में एक बाइलास कमेटी का गठन कर दिया जाएगा जो एक महीने के अंदर बाइलाज का खाका प्रस्तुत करेंगे अगला चुनाव उसे बैलेंस के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि 25 सदस्यि चुनाव उप समिति का गठन किया जाएगा। यह चुनाव दरभंगा जिला में शांतिपूर्वक और आपसी भाईचारा को बरकरार रखते हुए मोहर्रम के आयोजन को करने के लिए किया जा रहा है। दरभंगा जिला मोहर्रम कमेटी के लिए एक लीगल सेल का गठन किया जाएगा जिसमें पांच अधिवक्ता को शामिल किया जाएगा।