कुशेश्वर स्थान विधानसभा क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार बनाने का रखा गया प्रस्ताव।
कुशेश्वर स्थान विधानसभा क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार बनाने का रखा गया प्रस्ताव।
कुशेश्वर स्थान विधानसभा क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार बनाने का रखा गया प्रस्ताव।
दस्तक7मिडिया, बिरौल दरभंगा।
भाजपा बिरौल दक्षिणी मंडल कार्यसमिति बैठक पघारी गांव में मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार झा के अध्यक्षता में हुई। बैठक के शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सभी ने सुना। तदुपरांत दरभंगा पूर्वी जिला अध्यक्ष विनय कुमार पासवान ने नरेन्द्र मोदी सरकार उपलब्धियों को घर घर पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को विस्तारपूर्वक जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिला प्रवक्ता माधव कुमार चौधरी ने बुथ सशक्तीकरण अभियान को ससमय सफल बनाने के लिए प्रक्रिया बताते हुए कुशेश्वर स्थान विधानसभा क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति बैठक में पारित किया गया। बैठक का संचालन करते हुए प्रकाश चौधरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। जो राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करती है।
बैठक में जिला अध्यक्ष विनय पासवान, प्रवक्ता माधव कुमार चौधरी, प्रकाश चौधरी, पूर्व जिला पार्षद बाबू चंद्र पंडित, बैजनाथ झा बैजु, रंजीत झा, नवल आचार्य, भोलू चौधरी, मो. शाहबाज, मिथिलेश शर्मा, सुनिल झा, प्रियजात कुमार, दीपक आचार्य, दुर्गानंद चौधरी, अमरकांत मिश्र, चंद्रमोहन जायसवाल, कुन्दन सिंह, प्रेमचंद्र आचार्य, विजय झा, मनोज सिंह, मो हसनैन, अशोक सिंह, मनोज मिश्र, सुचित नारायण झा, रमण साहु, संतोष झा सहित कई दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।