पिकअप भान की चपेट में आकर मजदूर की मौत ,आक्रोशित लोगो ने किया सड़क जाम
पिकअप भान की चपेट में आकर मजदूर की मौत ,आक्रोशित लोगो ने किया सड़क जाम
पिकअप भान की चपेट में आकर मजदूर की मौत ,आक्रोशित लोगो ने किया सड़क जाम
दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /दरभंगा
स्थानीय थाना क्षेत्र के पनिशाला चौक के निकट रविवार की सुबह तेज रफ़्तार पिकअप भान की चपेट में साइकिल सवार मजदूर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वही पिकअप भान का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित लोगो ने सड़क पर ही लाश को रख बांस बल्ला लगा टायर जलाकर सड़क को दो घंटे तक जाम कर दी। जिसके कारण अतरबेल भरवाड़ा पथ पर दोनों और वाहनो की कतार लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के तेहवारा पंचायत के धनवारा गांव निवासी लालधारी महतो के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया मृतक के पुत्र महेश महतो और धर्मेंद्र महतो ने बताया की उसका पिता मजदूरी करने के लिए घर से साइकिल से निकला था। मृतक के पुत्र और एक पुत्री है। पत्नी का देहांत पहले ही हो चुका है।