आदमकद प्रतिमा और बेता चौक का नामकरण स्व.जगदीश साह हो-अशोक नायक

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा :

दधीचि स्व.जगदीश साह के आदमकद प्रतिमा एवं बेता चौक लहेरियासराय को जगदीश साह के नाम से नामकरण करने के लिए वैश्य सूड़ी समाज महासंघ ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक नायक,सोनी पूर्वे वार्ड पार्षद,भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास चौधरी,प्रमोद चौधरी का शिष्टमंडल नगर आयुक्त नगर निगम से मिलकर प्रस्ताव आवेदन दिया। महासंघ के अध्यक्ष अशोक नायक ने कहा की स्व.जगदीश साह मानव नहीं महामानव थे। उन्होंने सामाजिक एकता सदभाव,भाईचारा,अमन शान्ति,मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम दिया करते थे। सोनी पूर्वे ने कही की सामाजिक कुरीतियों का उन्मूलन,शिक्षा सामाजिक सद्भावना व राजनीति के क्षेत्रों में भी उनका अहम योगदान अनुकरणीय हैं। आमलोगों की इच्छा को देखते हुए उनको सम्मान मिलनी चाहिए।विकास चौधरी ने कहा की दरभंगा शहर के बेता चौक,जहां सामाजिक एकता गंगा जमुनी तहजीब की नींव पड़ी और इस नींव को सीचने वाले बेता हॉस्पिटल रोड निवासी स्व.जगदीश साह के नाम पर बेता चौक का नामकरण और प्रतिमा लगनी चाहिए। प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वाले नाजिया हसन उप महापौर,पार्षदगण में शंकर प्रसाद जयसवाल,पूनम देवी,मो.रियासत अली,ज्योति कुमारी,पिंकी देवी,नेसार आलम,शबाना खानब,सोनी पूर्वे,राकेश चौधरी,गंगा मंडल,शहनाज प्रवीण,फिरदौश जहां,राखी कुमारी एवं गौरी पासवान थे।