कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी बिधान चंद्र दुबे, शैलेश पांडेय, बब्लेश पांडेय, जवाहर यादव और राजू दुबे समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। यात्रा के दौरान लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर भारतीय सेना की वीरता और रणनीतिक कौशल का प्रतीक है।
कोनियावासियों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने तिरंगा लेकर पूरे क्षेत्र में देशप्रेम का संदेश दिया। यात्रा का समापन शक्ति केंद्र पर राष्ट्रगान के साथ हुआ। सभी ने तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान प्रकट किया। यह आयोजन को निवासियों की एकजुटता का प्रतीक बन गया है।
