बच्ची को मिला नये मां बाप का गोद ,बच्ची  पाकर माता पिता को अपार खुशी

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

जिलाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में 22 मई को विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान दरभंगा में आवासित बालिका वैष्णवी कुमारी का दत्तक ग्रहण जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन के कर कमलों से हैदराबाद के दंपत्ति को दिया गया। बताया गया कि उक्त दंपत्ति दोनों बैंक में कार्यरत हैं। इस अवसर पर वरीय उपसमाहर्ता सह प्रभारी सहायक निदेशक,जिला बाल संरक्षण इकाई प्रियंका कुमारी,बाल संरक्षण पदाधिकारी पंकज कुमार सिन्हा,प्रभारी प्रबंधक सह सामाजिक कार्यकर्ता अर्चना कुमारी,विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान,दरभंगा उपस्थित थीं। दंपति को 03.04.2025 को बच्ची दत्तक ग्रहण पूर्व पालन‌ पोषण देख रेख में दिया गया था। बच्ची को पा कर नये माता पिता को अपार खुशी हुई और वे खुशी से भावुक हो गये। बच्ची बहुत ही नाजुक अवस्था में संस्थान में आवासित हुई थी,बच्ची का वजन मात्र 1.7 किलोग्राम था।