मठ छपरार में पुल के सवाल पर धोई चट्टी में माले ने शुरू किया अनिश्चित कालीन अनशन, दोनार-बेनीपुर सड़क 26 मई को होगा चक्का जाम-जंगी यादव।
मठ छपरार में पुल के सवाल पर धोई चट्टी में माले ने शुरू किया अनिश्चित कालीन अनशन, दोनार-बेनीपुर सड़क 26 मई को होगा चक्का जाम-जंगी यादव।
मठ छपरार में पुल के सवाल पर धोई चट्टी में माले ने शुरू किया अनिश्चित कालीन अनशन,
दोनार-बेनीपुर सड़क 26 मई को होगा चक्का जाम-जंगी यादव।
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
घोषणा अनुरूप कमला नदी पर छपरार घाट से मछौरा के बीच पुल निर्माण कराने,घोरघट्टा-दलित टोल छपरार के बीच पुल निर्माण कराने,टीनहीं पुल से छपरार घाट तक टूट रहे सड़क को अविलंब बनाने व पिरडी पंचायत के मुखिया के मनमानी-लूट पर रोक लगाने,पंचायत के वर्ष 2021 से 2025 के बीच चले संपूर्ण योजनाओं की उच्च स्तरीय जांच कराने आदि मांगो को लेकर भाकपा माले पिरड़ी लोकल कमिटी के बैनर तले दोनार-बेनीपुर रोड पर धोई चट्टी में ग्रामीण कार्य विभाग व प्रखंड प्रशासक के समक्ष अनिश्चित कालीन अनशन धरना शुरू किया गया।
धरना अनशन का नेतृत्व पूर्व मुखिया व भाकपा माले नेता जंगी यादव कर रहें हैं। भाकपा माले बहादुरपुर प्रखण्ड सचिव विनोद सिंह व जंगी यादव ने अनशनकारियों को माला पहनाकर आमरण अनशन पर बैठाया। आमरण अनशन पर भाकपा माले प्रखंड कमिटी सदस्य रामाशंकर सहनी व अन्य नेता बैठे हैं। इस अवसर पर सुरेश पासवान की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जंगी यादव ने कहा कि मठ छपरार में कमला नदी पर त्रिमुहाना पुल की जरूरत थी। और लंबे संघर्ष के बाद वहां त्रिमुहाना पुल बनाने का आश्वासन मिला था। लेकिन मठ छपरार में एक तरफ से पुल बन गया लेकिन दूसरे तरफ पुल नहीं बनने से पंचायत के एक हिस्सा को मठ छपरार आने में दसियों किलो मीटर घूमकर आना पड़ता हैं।
मंत्री व स्थानीय विधायक मदन सहनी गरीबों के इलाका होने के कारण उदासीन बने हुए हैं। और मजबूर होकर आंदोलन शुरू किया गया हैं। उन्होंने कहा कि अगर आमरण अनशन के 72 घंटे में मांगों को लेकर कोई सकारात्मक पहल नहीं हुआ तो 26 मई को मजबूर होकर दोनार-बेनीपुर रोड को धोईचट्टी के पास अनिश्चित कालीन के चक्का जाम किया जाएगा। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के प्रखंड सचिव विनोद सिंह ने कहा कि पिरड़ी पंचायत में लूट भ्रष्टाचार का बोलबाला है,अफसर से मिलकर मुखिया का मनमानी चल रहा हैं। इस लूट राज के खिलाफ लड़ाई शुरू हुआ हैं। लूट पर लगाम लगाने तक आंदोलन जारी रहेगा। और कल 24 मई को मंत्री व स्थानीय विधायक मदन सहनी का पुतला दहन करने का घोषणा किया गया। इस मौके पर भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य प्रवीण यादव,साजन दास,बनारसी सहनी,राजू मंडल,रामविलाश शर्मा आदि ने भी संबोधित किया।