आशा कर्मियों का पांच दिवसीय हड़ताल चौथा दिन जारी

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

17 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार से छह दिवसीय हड़ताल पर गई आशा कर्मियों ने आज चौथा दिन दरभंगा जिले के सदर,बहादुरपुर,हायाघाट पीएचसी,सीएचसी पर जमकर अपने मांगों के समर्थन में आक्रोशपूर्ण नारेबाजी करते हुए धरना पर जमे रहे। इस अवसर पर सदर सीएचसी पर रंजना कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए आशा कार्यकर्ता संघ गोपगुट-ऐक्टू के जिला नेत्री वैदेही कुमारी ने कहा आशा कर्मी अपने 6माह का बकाया एवं आशा हड़ताल से हुए समझौते को लागू करने की मांग को लेकर भीषण गर्मी में हड़ताल पर है और नीतीश सरकार बंसी बजा रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि सरकार समय रहते आंदोलन की को लागू नही करते हैं तो इससे भी बड़े आन्दोल होगा और नीतीश सरकार को चुनाव में भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर बहादुरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य हॉस्पिटल पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सविता कुमारी ने कहा कि ग्रामीण स्तर परं स्वास्थ्य सेवा को सुधार करने में आशा कर्मी जुटी रहती है। इसके बावजूद सरकार उनकी उचित मांग भी नहीं मान रही। बीते वर्ष 2023 में 33 दिनों की हड़ताल के बाद बिहार सरकार और आशा कर्मियों के बीच हुए समझौते को 2 वर्ष बीत जाने के बावजूद मांग को लांगू नहीं कर रही है। दूसरी तरफ महिला संवाद के नाम पर बिहार के गरीबों की गाढ़ी कमाई के हिस्से को पानी की तरह बहा कर महिला सशक्तिकरण की नौटंकी कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि यह वर्ष चुनावी वर्ष है समय रहते आशा कर्मियों के हड़ताल के साथ हुए समझौते को लागू नही किया गया तो चुनाव में डबल इंजन नीतीश सरकार को सबक सिखाने का आहवान किया। सदर प्रखंड में हड़ताल का नेतृत्व शबनम खातून,रंजना देवी,कमतौल जाले में सुधा देवी,किरण कुमारी,रेखा देवी,बेबी देवी,पूनम कुमारी हायाघाट में अंजू देवी,चाँदनी कुमारी,रेणु कुमारी,बवन देवी,गुड्डी देवी,किरण कुमारी आदि ने सम्बोधित किया।