पुनि अमित कुमार ने लहेरियासराय थानाध्यक्ष पद पर दिया योगदान ,कहा आम जनता की सेवा करना ही मेरी प्राथमिकता।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /गुड्डू राज 

पुनि अमित कुमार ने शुक्रवार को अपना योगदान लहेरियासराय थाना में दे दिया हे।आज से वे लहेरियासराय थानाध्यक्ष के रूप में जाने जाएंगे।वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेडडी जला रेडडी ने गुरुवार को उन्हें लहेरियासराय थानाध्यक्ष पद पर बड़ी जिम्मेदारी दी थी।पुनि दीपक कुमार के स्थानांतरण के बाद लहेरियासराय थाना की कुर्सी करीब 15दिनों से खाली था।थाना में योगदान देने के बाद थाना में तैनात बलों और पदाधिकारियों के बारे में थानाध्यक्ष ने जानकारी ली।

पत्रकारों से बात करते हुये थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता थाना क्षेत्र के जनता की सेवा हे।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिये आम जनता का सहयोग भी आवश्यक हे।थानाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि गलत प्रवृति के लोग उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं हे ,कानून विरोधी काम करने वालों को हर हाल में बक्सा नहीं जाएगा वह चाहे कितनी बड़ी पैठ खुद में रखता हो।

इस दौरान थाना के सभी पुलिसकर्मी /पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।यही नहीं कई सामाजिक लोग /जेडीयू के जिला उपाध्यक्ष पप्पू महासेठ पाग -चादर से मिथिला परंपरा के तहत थानाध्यक्ष को सम्मानित किया ।उन्होंने आम जनता से अपील की हे अगर कोई भी समस्या हो तों बेधड़क सीधे उनसे आकर शिकायत करें ,समस्या का समाधान किया जाएगा।