पोखरा में डूबने से बच्चे की हुई मौत ,मृतक के परिवार में मचा कोहराम।

दस्तक 7मीडिया ,हनुमाननगर/

बिशनपुर थानाक्षेत्र के डीहलाही गांव में एक 13 बर्षीय बच्चे की मौत डूब कर हो गई हें ,बताया जा रहा हें कि मृतक पवन यादव का पुत्र मनीष कुमार हें ।

ग्रामीणों के मुताबिक मनीष अपने 8 बर्षीय छोटा भाई के साथ घर से भैंस चराने चौर में गया ,और लौटने के क्रम में भैंस को पानी पिलाने कोयला पोखर में लेकर गया था। भैंस बाहर निकल गई, जिसे लेकर उसका छोटा भाई घर लौट रहा था।बताया जा रहा हें कि इस दौरान पांच भैंस था। लोगों ने उसके भाई के बारे में बच्चे से पुछा तो वह बताया कि भैंस तो निकल गई है।उसका भाई पोखरा में हीं रह गया है।

जब तक लोग दौड़कर पोखरा में पहूंचे, उसकी मौत हो गई थी।घटना की सूचना पर विशनपुर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हें ।इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मची हुई है।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद  शव को परिजनों को सौंप दिया है।थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने इसकी पुष्टि कर दी हें।