उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय अम्बा बिजुलिया में जिला परिषद योजना से चारदीवारी का निर्माण कार्य दो वर्षों से हैं अधूरा, छात्रों के सुरक्षा पर संकट।

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।

दरभंगा जिले के बिरौल प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय अम्बा बिजुलिया अपनी चारदीवारी के अधूरे निर्माण कार्य के कारण गंभीर सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है। विद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में उपविकास आयुक्त को एक पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद यादव द्वारा भेजे गए पत्रांक 17, दिनांक 20.05.2025 के अनुसार, विद्यालय में चारदीवारी का निर्माण कार्य पिछले दो वर्षों से लंबित है। पत्र में बताया गया है कि जिला परिषद योजना के तहत वर्ष 2022-23 में चारदीवारी का निर्माण कार्य आरंभ हुआ था, लेकिन अब तक यह कार्य अधूरा पड़ा है।विद्यालय के उत्तर एवं दक्षिण भाग में चारदीवारी का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, लेकिन पूर्वी, पश्चिमी एवं उत्तरी भाग में अभी भी कार्य अधूरा है। विशेष रूप से, पश्चिमी एवं उत्तरी भाग में चारदीवारी का प्रकाष्ट (शटर/दरवाजा) सड़क पर खुला हुआ है, जिसके कारण कभी भी बच्चों के साथ दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। यह स्थिति विद्यालय भवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है।विद्यालय प्रशासन ने उपविकास आयुक्त से अनुरोध किया है कि इस लंबित निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने का आग्रह किया, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और विद्यालय परिसर सुरक्षित रहे। इस अधूरे कार्य से विद्यालय में बच्चों और कर्मचारियों की सुरक्षा पर लगातार खतरा बना हुआ है, और परिसर में बाहरी तत्वों की आवाजाही की भी संभावना बनी रहती है।