लोगों को बैंकिंग सेवाओं की जानकारी दी गई, कई जरूरी विषयों पर चर्चा
दी-सीतामढ़ी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की मेहसौल शाखा की ओर से वार्ड 23 सीओ ऑफिस गली में वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम किया। यह कार्यक्रम नाबार्ड के सहयोग से वित्तीय समावेशन निधि के तहत हुआ। अध्यक्षता शाखा प्रबंधक रूपेश कुमार ने की।
उन्होंने कहा, डिजिटल युग में हर नागरिक को बैंकिंग सेवाओं की जानकारी होनी चाहिए। इससे लोग वित्तीय धोखाधड़ी से बच सकते हैं। कार्यक्रम में बैंकिंग से जुड़े कई जरूरी विषयों पर चर्चा हुई। लोगों को बैंकिंग सेवाओं की जानकारी दी गई। बैंककर्मी मनीषा कुमारी और बालकिशोर सिंह ने बताया कि बैंक बचत खाता, आवर्ती जमा खाता, दैनिक जमा योजना, आरटीजीएस, एटीएम कार्ड, क्यूआर कोड स्कैनिंग, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसी सुविधाएं दे रहा है।
