कानपुर के थाना महाराजपुर क्षेत्र में टिकरा गोपेश्वर मंदिर के पास जंगल में एक महिला का शव पेड़ से लटका मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया।

महिला के शरीर पर केवल ब्लाउज और पेटीकोट था। साड़ी नहीं मिली। शव के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य सामान नहीं मिला। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में महिला की पहचान के लिए जानकारी जुटा रही है।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। महाराजपुर थाना प्रभारी के अनुसार मामला संदिग्ध है। पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है। महिला की शिनाख्त के साथ-साथ अन्य विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।