13.95 करोड़ की सड़क और पुल परियोजनाएं शुरू:किशनगंज में सांसद और विधायक ने किया शिलान्यास, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति।

किशनगंज के ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आज़ाद और कोचाधामन के विधायक अल्हाज इज़हार अशफी ने दो सड़कों और तीन पुलों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। ये दोनों परियोजना प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) के तहत बनाए जा रहा हैं। इन परियोजनाओं की कुल लागत 13.95 करोड़ रुपये है।

दो सड़कों और तीन पुलों के निर्माण कार्य का शिलान्यास
दो सड़कें और तीन पुल होंगे तैयार

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) के तहत परियोजना-​​​​​​

दुबरा से मस्तलिया सड़क (लंबाई 5.07 किमी): लागत ₹4.92 करोड़

बहिकोल से टीटियाहा वाया बलिया सड़क (लंबाई 6.8 किमी): लागत ₹4.56 करोड़

दुबरा-मस्तलिया मार्ग पर पुल (17.5 मीटर): लागत ₹1.46 करोड़

भवानीगंज-शाहपुर मार्ग पर पुल (17.5 मीटर): लागत ₹1.56 करोड़

पर्लांग से चरिया वाया हिम्मतनगर मार्ग पर पुल (17.5 मीटर): लागत ₹1.45 करोड़

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति

शिलान्यास समारोह में विधायक इज़हार अशफी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं मिलकर क्षेत्र के विकास को रफ्तार दे रही हैं।

 

इन परियोजनाओं से ग्रामीण इलाकों में यातायात की सुविधा बढ़ेगी और किसानों, व्यापारियों व आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। – डॉ. जावेद ​​,​ सांसद

पहल पर स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष इमाम अली चिंटू, कार्यकारी अध्यक्ष शाहबुल अख्तर, युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद आज़ाद साहिल, ओबीसी जिला अध्यक्ष शंभू यादव समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया और कहा कि यह क्षेत्र की विकास यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा।