सरकारी योजनाओं से बदली महिलाओं की जिंदगी,मिली नई पहचान और सम्मान,दरभंगा के 18 प्रखंडों में चल रहे हैं 25 महिला संवाद रथ,गाँव-गाँव में हो रहा संवाद
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
दरभंगा जिले में महिला संवाद कार्यक्रम के 26वें दिन महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली।
बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा ली और इसे अपनी समस्याओं,अनुभवों और आकांक्षाओं को साझा करने का सशक्त मंच बनाई।
महिलाओं ने न केवल विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी ली,बल्कि पंचायत और गांव स्तर पर मौजूद समस्याओं जैसे शिक्षा,स्वास्थ्य,जलजमाव, वृद्धावस्था पेंशन, सोलर लाइट, सामुदायिक भवन, रोजगार, सिंचाई आदि मुद्दों पर भी खुलकर चर्चा की, इसके साथ ही उन्होंने लघु व कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन देने की भी मांग रखी।*
इस कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं ने बताया कि जीविका से जुड़ने के बाद उन्होंने छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू किए,जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ और समाज में उन्हें एक नई पहचान व सम्मान मिला।
इन अनुभवों ने अन्य महिलाओं को भी प्रेरित किया और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया।
बिहार सरकार की यह पहल ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों और योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ सामाजिक भागीदारी का अवसर भी प्रदान कर रही है।
यह कार्यक्रम एक ऐसा मंच बन गया है,जहां महिलाएं अपनी आवाज़ बेझिझक उठा पा रही हैं और अपनी समस्याओं को समाज और प्रशासन के समक्ष रख रही हैं।
