सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत वस्तवारा गांव से एक वर्ष के बच्चे के अपहरण के मामले में पुलिस की बड़ी कारवाई , महज 24 घंटे के अंदर बच्चा बरामद कर दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,बच्चे को किया परिजन के सुपुर्द।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

सिमरी थाना पुलिस ने एक वर्ष के बच्चे के अपहरण को लेकर 24घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल की हें।

 11मई 2025 को समय करीब 5:00 बजे सिमरी थाना क्षेत्र के ग्राम वस्तवारा से उपेंद्र राय के एक वर्षीय बच्चे के अपहरण अज्ञात के द्वारा कर लेने की सूचना पुलिस को मिली थी।

उक्त मामले में सिमरी थाना के द्वारा कांड संख्या 146/25 दिनांक 11.05.25, धारा 140(3)/3(5) BNNS दर्ज कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कमतौल के नेतृत्व में सिमरी थाना पुलिस एवं तकनीकी शाखा के तत्परता से अपह्रित बच्चे को सही सलामत बरामद किया गया एवं इस अपहरण में संलिप्त 1. प्रवीण कुमार पे० रामबचन महतो सा० माधोपुर 2. रीना देवी पति मुकेश पासवान सा० बस्तवारा दोनों थाना सिमरी जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया एवं एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया।