किशनगंज के रास्ते गुजरने वाली डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को नई एलबीएच रेक मिल गई है. इससे यात्रियों को बेहतर सफर मिलेगा.
किशनगंज:”किशनगंज के रास्ते डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस मेंएलबीएच कोचलगाया गया है. यात्रियों की सुविधा और यात्रा के अनुभव को और अधिक बेहतर बनाने की दिशा में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने ट्रेनों में सुविधा प्रदान की है.”यह कहना है एनएफ रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा का.
10 मई से राजधानी में लगा एलबीएच रैक:दरअसल, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने ट्रेन संख्या 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के मौजूदा लिंक हॉफमैन बुश (एलएचबी) रेक को शनिवार 10 मई से नए एलएचबी रैक से बदल दिया. यह पहल भारतीय रेलवे के अपने प्रीमियम ट्रेन सेगमेंट में शामिल किए गए. इस नए रेक में नए इंटीरियर, सौंदर्य और सस्पेंशन सिस्टम हैं. जिससे यात्रियों के लिए एक सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित होगी.
राजधानी एक्सप्रेस को एलबीएच रैक
सफर में यात्रियों को मिलेगा आराम:एनएफ रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने कहा कि यह अपग्रेड भारतीय रेलवे के रोलिंग स्टॉक को आधुनिक बनाने और अपने प्रीमियम ट्रेन सेगमेंट में विश्व स्तरीय सेवाएं देने के निरंतर प्रयासों के अनुरूप है. नए रेक बेहतर विश्वसनीयता, बेहतर यात्रा आराम और समग्र रूप से बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करता है जो नए रैक की ताजगी और बेहतर रखरखाव के कारण है. जबकि कोच डिजाइन और तकनीक काफी हद तक समान है.
LHB कोच की खासियत:LHB कोचों में एंटी-टेलीस्कोपिक डिजाइन होता है, जिसका मतलब है कि टक्कर होने पर ये कोच एक-दूसरे के अंदर नहीं घुसता है. इससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है. इन कोचों में हाइड्रोलिक सस्पेंशन सिस्टम होता है, जिससे यात्रा काफी आरामदायक होती है. LHB कोच ICF कोच की तुलना में हल्के होते हैं, जिससे ट्रेन की गति और क्षमता बढ़ जाती है.
आधुनिक सुविधाएं:इन कोचों में आधुनिक सुविधाएं जैसे कि बायो-टॉयलेट, बेहतर वेंटिलेशन और इमरजेंसी विंडो आदि होती हैं. LHB कोच अधिक गति से चल सकते हैं और ये आईसीएफ कोच की तुलना में अधिक सुरक्षित होते हैं.
LHB का पूरा नाम और इतिहास:भारतीय रेल में आपने दो तरह के कोच देखे होंगे नीले और लाल. इनमें से लाल रंग के कोचों को LHB कोच कहा जाता है. ये कोच अपनी आधुनिक तकनीक और सुरक्षा सुविधाओं के लिए जाने जाते हैं. LHB का पूरा नाम लिंक हॉफमैन बुश है. ये जर्मनी की एक कंपनी का नाम है. जिसने इन कोचों को डिजाइन किया था. भारत में इन कोचों का निर्माण कपूरथला कोच फैक्ट्री में किया जाता है.
