एक शाम को घर से निकली, पति ने युवक पर जताया शक।
करनाल जिले में एक महिला और एक नाबालिग लड़की संदिग्ध हालातों में लापता हो गई। नाबालिग शाम के समय घर से निकली और वापिस नहीं लौटी, जबकि महिला के पति ने एक युवक पर शक जताया है। दोनों के परिजनों ने अपने लेवल पर तलाश की, लेकिन उनका कहीं पर भी कोई सुराग नहीं लग सकता। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेटी के लापता होने पर सदमें में परिवार

करनाल में कर्ण विहार की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी 17 साल 6 महीने की बेटी 8 मई की शाम 7:30 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई है। लड़की की लंबाई 4 फुट 9 इंच, रंग सांवला, चेहरा लंबूतरा बताया गया है। जाते समय बेटी प्ला-जो पैंट और पैरों में काले रंग की चप्पल पहने थी। बेटी के अचानक लापता हो जाने से परिवार गहरे सदमे में है और मां ने पुलिस से बेटी की तलाश की गुहार लगाई है।

मां की शिकायत पर थाना सैक्टर 32-33 करनाल में मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी कुसुम ने बताया कि नाबालिग की तलाश जारी है।

पति ने युवक पर जताया संदेह

वहीं दूसरे मामले में राजीव पुरम के एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया है कि उसकी पत्नी 9 मई को दोपहर 1:30 बजे घर से कुछ काम के बहाने निकली थी, लेकिन वह अब तक वापस नहीं लौटी। पति का शक है कि एक युवक उसकी पत्नी को अपने साथ ले गया है। दोनों बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। अपने लेवल पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

सेक्टर-32-33 थाना के जांच अधिकारी दीपक ने बताया कि महिला के पति ने शिकायत दी है। जिसमें एक युवक पर शक जताया है। मामला दर्ज कर लिया है, जांच जारी है।