भारत-नेपाल सुरक्षाबलों का संयुक्त ऑपरेशन
किशनगंज में भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। पाठामारी और कोढ़ोबाड़ी थाना पुलिस ने सशस्त्र सीमा बल, नेपाल पुलिस और नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स के साथ संयुक्त गश्त की।

पुलिस कप्तान सागर कुमार ने कहा कि यह सीमा क्षेत्र संवेदनशील है। दोनों देशों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। गश्त के दौरान सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की गई। स्थानीय लोगों से भी सहयोग मांगा गया।

भारत और नेपाल पुलिस ने का संयुक्त गश्त अभियान
अवैध घुसपैठ और तस्करी रोकने पर फोकस

अभियान में सीमा सुरक्षा, अवैध घुसपैठ और मादक पदार्थों की तस्करी रोकथाम पर ध्यान दिया गया। दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने आपसी समन्वय और संचार व्यवस्था पर चर्चा की। खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान को प्राथमिकता दी गई।

अवैध घुसपैठ और तस्करी रोकने भारत-नेपाल सहयोग बढ़ा
नियमित रूप से होंगे संयुक्त अभियान

एसएसबी अधिकारियों का कहना है कि नेपाल पुलिस और एपीएफ के साथ काम करने से सीमा सुरक्षा और मजबूत होगी। सीमा पर तकनीकी निगरानी बढ़ाने पर सहमति बनी। स्थानीय पुलिस ने बताया कि ऐसे संयुक्त अभियान नियमित रूप से होंगे।

इस पहल से क्षेत्र में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। दोनों देशों के अधिकारियों ने अनुभव साझा किए और भविष्य की रणनीति पर काम किया। यह अभियान भारत-नेपाल सहयोग का एक सकारात्मक उदाहरण माना जा रहा है।