राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की तैयारी पूर्ण,19 बेंचों का गठन
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई 2025 को व्यवहार न्यायालय,दरभंगा, बेनीपुर एवं बिरौल में 10ः00 पूर्वाह्न से शुभारंभ होगा।
उक्त अवसर पर आपसी सुलहनामे के आधार पर कंपाउडेबल वादों की सुनवाई होगी और वादों का निस्तारण किया जायेगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलतापूर्वक संचालन हेतु बिहार विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर प्राधिकार के सचिव श्रीमती आरती कुमारी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर मुकदमों की सुनवाई हेतु 19 बेंच गठित हुआ है।
व्यवहार न्यायालय, दरभंगा में कुल 12 बेंच,व्यवहार न्यायालय,बेनीपुर में 03 बेंच एवं व्यवहार न्यायालय,बिरौल में 04 बेंच का गठन किया गया है,जो निम्न प्रकार हैं :- *व्यवहार न्यायालय, दरभंगा* बेंच नम्बर – 01 में रवि शंकर कुमार, विशेष न्यायाधीश उत्पाद – II, दरभंगा एवं रणधीर कुमार चौधरी, वकील के साथ कार्यालय लिपिक अजय कुमार, मोबाइल नम्बर – 9122123221,बेंच नम्बर – 02 में सुश्री प्रोतिमा परिहार, पी ओ एक्सक्लूसिव स्पेशल कोर्ट पास्को, दरभंगा एवं नीलू कुमारी, वकील के साथ कार्यालय लिपिक सुनील कुमार मोबाईल नम्बर – 7488393784, बेंच नम्बर – 03 में जुनेद आलम, सीजेएम सब जज II,एवं मांडवी कुमारी, वकील के साथ पीठ लिपिक रघुनाथ झा, मोबाईल नम्बर – 9472801985,बेंच नम्बर – 04 में राजीव रंजन, अपर जिला न्यायाधीश – VI, दरभंगा एवं संजीव कुमार, वकील के साथ पीठ लिपिक संजीव रंजन, मोबाईल नम्बर – 7903897963 ,बेंच नम्बर – 05 में तनवी तेजस्विता, एस डी जे एम , दरभंगा एवं माया शंकर चौधरी, वकील के साथ पीठ लिपिक चंदन कुमार सिंह , मोबाईल नम्बर – 9852860537, बेंच नम्बर – 06 में प्रिया कुमारी मुंसिफ II, दरभंगा एवं अली हसन अंसारी वकील के साथ कार्यालय लिपिक शंभू कुमार मोबाईल नम्बर – 9334043140, बेंच नम्बर – 07 में श्री राघव जे एम 1st दरभंगा एवं राम नरेश यादव, वकील के साथ पीठ लिपिक अमित कुमार, मोबाईल नम्बर – 8051577400,बेंच नम्बर – 08 में सुधांशु रंजन सिंह,जेएम 1st दरभंगा,एवं प्रदीप कुमार वकील के साथ पीठ लिपिक चित्रेश कुमार, मोबाईल नम्बर – 9263775402, बेंच नम्बर – 09 में अर्चिता सिन्हा, जेएम 1st दरभंगा एवं कृति रूपम, वकील के साथ कार्यालय लिपिक संतोष कुमार, मोबाईल नम्बर – 8210425655, बेंच नम्बर – 10 में शैलभ शर्मा, (जे.एम) 1st क्लास, दरभंगा एवं तुम्हारी ममता, वकील के साथ पीठ लिपिक रोशन कुमार, मोबाईल नम्बर – 9525357382, बेंच नम्बर – 11 में शैल कुमारी, (जे.एम) 1st क्लास, दरभंगा एवं अर्जुन राम, वकील के साथ पीठ लिपिक दीपक कुमार, मोबाईल नम्बर – 9135384210,बेंच नम्बर – 12 में रानी चौधरी, (जे.एम) 1st क्लास, दरभंगा एवं श्रवण कुमार झा, वकील के साथ पीठ लिपिक विशाल कुमार, मोबाईल नम्बर – 9546366750,को प्रतिनियुक्त किया गया हैं।
इसके साथ ही*व्यवहार न्यायालय, बेनीपुर* में गठित बेंच नम्बर – 01 में ऋषि गुप्ता, अपर जिला न्यायाधीश – II, बेनीपुर एवं अरुण कुमार महतो, वकील के साथ लिपिक निरंजन वर्मा, मोबाईल नम्बर – 9572822295,बेंच नम्बर – 02 में संगीता रानी, ए.सी.जे.एम-सह-सब जज-I, बेनीपुर एवं विनोद कुमार मिश्रा, वकील के साथ लिपिक, मोबाईल नम्बर – 8076883594,बेंच नम्बर – 03 में अनुराग तिवारी, एस डी एम बेनीपुर एवं महेश्वर प्रसाद यादव, वकील के साथ लिपिक, संतोष कुमार मोबाईल नम्बर – 8076883594 को प्रतिनियुक्त किया गया हैं।
व्यवहार न्यायालय, बिरौल* में गठित बेंच नम्बर – 01 नरेश महतो, ए.सी.जे.एम.-I, बिरौल एवं नटवर कुमार मिश्रा, वकील के साथ पीठ लिपिक रंजीत कुमार, मोबाईल नम्बर – 9771235360 को, बेंच नम्बर – 02 में प्रियांशू राज, न्यायिक दण्डाधिकारी (जे.एम) 1st क्लास, बिरौल एवं कैलाश कुमार, वकील के साथ पीठ लिपिक उमेश मिश्रा, मोबाईल नम्बर – 8877342048 को,बेंच नम्बर – 03 में पप्पू कुमार पंडित, न्यायिक दण्डाधिकारी (जे.एम) 1st क्लास, बिरौल एवं रीना कुमारी, वकील के साथ पीठ लिपिक विष्णु देव पाण्डेय, मोबाईल नम्बर – 9262730460 को तथा बेंच नम्बर – 04 में राकेश कुमार, न्यायिक दण्डाधिकारी (जे.एम) 1St क्लास, बिरौल एवं उमेश प्रसाद यादव, वकील के साथ पीठ लिपिक धीरज कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है।
उन्होंने कहा है कि प्रत्येक बेंच में एक पीठासीन पदाधिकारी, वकील के साथ एक पीठ लिपिक की प्रतिनियुक्ति की गई है।
उन्होंने कहा कि संबंधित पक्षकार अपने वाद से संबंधित मामलों का निपटारा हेतु प्रतिनियुक्त पीठ लिपिक के मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मुकदमों की सुनवाई किया जायेगा। जिनमें विभिन्न मुकदमा पूर्व एवं लंबित वाद यथा – शमनीय (कम्पाउंडेबल) आपराधिक वाद, एन. आई. एक्ट धारा 138 वाद, बैंक ऋण वसूली वाद, मोटर दुर्घटना दावा वाद, श्रम विवाद, विद्युत तथा पानी बिल संबंधी विवाद, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, सेवा संबंधी (वेतन, भत्ता एवं सेवानिवृत्ति लाभ), राजस्व मामले (जिला न्यायालय में लंबित) एवं अन्य दीवानी मामले यथा (किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा वाद, संविदा के विनिर्दिष्ट पालन हेतु वाद), बी.एस.एन.एल इत्यादि से संबंधित वाद का निष्पादन आपसी सुलह के आधार पर तत्काल किया जाएगा।
