बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 13 मई को भागलपुर का दौरा करेंगे। वे सबसे पहले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के कैंसर विभाग का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद नेशनल यूथ गेम्स के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।

मुख्यमंत्री जगदीशपुर प्रखंड के मखारिया स्थित खीरी बांध पंचायत में महिला संवाद कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। महिला संवाद कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने खीरी बांध क्षेत्र का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया है।
प्रशासन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटा

अधिकारियों ने आवाजाही की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और मूलभूत आवश्यकताओं की समीक्षा की। इस पर विस्तार से चर्चा की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल का चयन इस तरह से किया गया है कि लोगों को कोई असुविधा नहीं हो। प्रशासन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटा है।