वर्षों से फरार चल रहे शराब कारोबारी व नामजद अभियुक्त को पुलिस ने नाटकीय ढंग से किया गिरफतार।
वर्षों से फरार चल रहे शराब कारोबारी व नामजद अभियुक्त को पुलिस ने नाटकीय ढंग से किया गिरफतार।
वर्षों से फरार चल रहे शराब कारोबारी व नामजद अभियुक्त को पुलिस ने नाटकीय ढंग से किया गिरफतार।
दस्तक7मिडिया, बिरौल दरभंगा।
बिरौल थाना कांड संख्या 386/22 के फरार चल रहे नामजद अभियुक्त व लदहो निवासी गौतम झा को पुलिस ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह गिरफ्तारी गुप्तचर द्वारा दिए गए सूचना पर
की गई है। पुनि सह थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त शराब माफिया गौतम झा पिछले 5 वर्षों से फरार चल रहा था और कई अन्य आपराधिक मामलों में भी उसका नाम सामने आया है। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि अभियुक्त व शराब माफिया गौतम झा की गिरफ्तारी बिरौल थाना क्षेत्र के लदहो गांव में हुई। एसआई हरिंदर शाह और एस आई प्रमोद कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि गौतम झा अपने गांव में ही कहीं छिपा हुआ है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की और उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि गौतम झा मद निषेध कानून के उल्लंघन सहित कई गंभीर मामले में वांछित था।
रेड क्रॉस भवन निर्माण हेतु महत्वपूर्ण स्टेकहोल्डर्स की बैठक संपन्न।
ग्रामीण महिलाएं अब केवल घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के हर क्षेत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज करा रही हैं। बिरौल प्रखंड के 730 से अधिक परिवार अब अपनी आजीविका के लिए स्वयं संसाधन खड़े कर रहे हैं — डॉ.ऋचा गार्गी।