मनीगाछी थाना क्षेत्र के इंद्राथर गांव में हुए गोली कांड में प्राथमिकी दर्ज। मोटरसाईकिल पर सवार होकर आये बदमाशों ने चलाई गोली ,बाल को छूकर निकली गोली ,बाल बाल बचा युवक।एक पिस्टल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार।

दस्तक 7 मीडिया मनीगाछी संवाददाता/ दरभंगा
थाना क्षेत्र की चनौर पंचायत के इंद्राथर गांव में गत 6 मई की रात हुई गोलीबारी की घटना में बुधवार को कमलेश यादव के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कमलेश यादव द्वारा थाना को दिए गए आवेदन के अनुसार गत 6 मई रात करीब आठ बजे गांव के सहनी टोला में आयोजित एक भोज में शामिल होने के दौरान चार मोटरसाइकिल पर सवार 8-9 लोगों में शामिल मकरंदा गांव निवासी अनिल झा के पुत्र राहुल झा एवं नीतीश झा ने इंद्राथर गांव निवासी रमेश झा के बेटे रणधीर झा एवं रितेश झा के कहने पर जान से मारने की नीयत से पहले बट से सिर मारी, फिर गोली चलाई। संयोग वश गोली सिर के बाल में लगते हुए निकल गई।इस दौरान वहां मौजूद लोग दौड़े तो सभी भागने लगे जिसमें नीतीश झा एवं राहुल झा को लोगों ने पकड़ लिया। इसकी सूचना मनीगाछी थाना को दी गई। सूचना पाकर वहां पहुंचे मनीगाछी थानाध्यक्ष को लोगों ने सुपुर्द कर दिया। तलाशी में रिवाल्वर भी बरामद किया गया है। कमलेश यादव ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया है।
दूसरी ओर बताया जाता है कि गोलीबारी की इस घटना में लोगों के हत्थे चढ़े नीतीश झा एवं राहुल झा को लोगों ने मार-पीट कर अधमरा कर दिया। घटना के बाद वहां पहुंची पुलिस को अपनी अभिरक्षा में लेने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने नीतीश एवं राहुल को पी एच सी में प्राथमिक चिकित्सा के बाद विशेष इलाज के लिए दरभंगा भेज दिया है।इस संबंध में नीतीश एवं राहुल का बयान दर्ज नहीं किया जा सका है। कमलेश यादव द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में गोली चलाने के आरोप में राहुल झा एवं इसे निर्देशित करने के आरोप में रणधीर झा, रितेश झा एवं कैलाश झा को आरोपी बनाया गया है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दो हमलावर को गिरफ्तार किया गया हें साथ ही एक के पास से पिस्टल बरामद किया गया है।और इस संबंध आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।