विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में गोली लगने से एक युवक जख्मी , जांच में जुटी पुलिस।
दस्तक 7मीडिया ,गुड्डू राज
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के मदरलेंड स्कूल के पास बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी हें। गोली पेट और बाएं हाथ में लगी हें। स्थानीय लोंगों ने जख्मी को डीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया हें जहां उसका इलाज चल रहा हें।
विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि शिवम पासवान उर्फ पिल्ले को बदमाशों ने गोली मारी ,एक गोली पेट में और एक गोली बाएं हाथ में लगी हें। उन्होंने बताया कि आपसी विवाद में गोली मारी गई हें।
