पहलगाम में हुये हमले को लेकर पुलिस मुख्यालय सतर्क ,सभी जिलों के एसपी को लिखा पत्र।इस हमले को लेकर सोशल मीडिया में चल रही हें गलत बयानबाजी।

राज्य के सभी धार्मिक एवं महत्वपूर्ण संस्थानों पर निगरानी का निर्देश ,भारत -नेपाल सीमा पर भी रखा जाएगा विशेष नजर।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /संजय कुमार राय 

पहलगाम में 22अप्रेल 25को आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश हें।लोग तरह तरह की बातें कर रहें हें खासकर सोशल मीडिया में कुछ लोग सरकार के विरुद्ध अनाप सनाप बोल रहें हें ,इस कारण माना जा रहा हें कि लोंगों में आक्रोश भी हें ,और धार्मिक भावनाओं को लेकर गलत बयानबाजी भी कर रहें हें।

इसे गंभीरता से लेते हुये अपर पुलिस महानिदेशक (विधि व्यवस्था )ने राज्य के सभी जिलों के रेल सहित जिला के एसपी को पत्र जारी करते हुये कई निर्देश दिये हें।

उन्होंने कहा हें कि सभी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ,सोशल मीडिया पर हमले से जुड़े वीडियो /फोटो को निरंतर भिन्न भिन्न टिप्पणीयों के साथ प्रस्तुत किया जा रहा हें इससे सामाजिक और सांप्रदायिक वातावरण आवेशित हो रहा हें। राष्ट्र में आतंकवादी गतिविधियों के विरुद्ध की जाने वाली कारवाई तथा बनाई जा रही योजनाओं को लेकर भी प्रतिक्रिया स्वरूप आतंकी संगठनों के द्वारा हिंसक या विध्वंसक कारवाई करने के संभावना प्रबल हें।

इसके लिये उन्होंने सभी जिलों के रेल एसपी /जिलों के एसपी को निर्देश दिया हें कि रेलवे का आधारपूर्ण सरंचना जैसे रेलवे स्टेशन ,रेलवे पुल ,रेलवे लाईन की सुरक्षा व्यवस्था अति महत्वपर्ण् हें ,जिसकी सुरक्षा आवश्यक हें। उन्होंने कहा हें कि सभी महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों के मुख्यद्वार पर सुरक्षा जांच के अलावे व्यक्तियों और सामानों की फिक्सिंग किया जाय ,मुख्य प्रवेश द्वार के अलावे गली कूचियों से आने वाले रास्तों को बंद किया जाय ,रेल रूट पर गश्ती किया जाय ,चौकीदार और दफ़ेदार के माध्यम से रेल रूट की निगरानी करायी जाय।
इसके अलावे महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों ,सुरक्षा बलों के केम्प/कार्यालयों की सुरक्षा और भी दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया हें। महाबौधि मंदिर (गया ),हनुमान मंदिर (पटना ),बरौनी पाईप लाईन ,जय प्रकाश नारायण हवाई अड्डा(पटना ),गया ,दरभंगा ,बरौनी रिफाईनरी ,एनटीपीसी बाढ़ , गुरु गोविंद सिंह गुरुद्वारा आदि का ऑडिट करते हुये सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का निर्देश दिया गया हें।बिहार की राजधानी पटना समेत सभी जिला के अंतर्गत आनेवाले थाना क्षेत्र के होटलों पर विशेष निगरानी का निर्देश समेत होटल /मुसाफिरखाना/लॉज /धर्मशाला शामिल हें। इसके अलावे अस्पताल ,बस अड्डा ,हवाई अड्डा ,मॉल जैसे भीड़ भार इलाकों में गश्त बढ़ाने का निर्देश शामिल हें।
नेपाल -भारत के सीमावर्ती इलाकों में पोस्ट बनाकर आने -जाने वालों की सघन चेकिंग जरूरी हें। संवेदनशील चेक पोस्टों पर जहां सीमा सिल नहीं होने के कारण लोग बिना रोक टोक के आ जा सकते हें ऐसे जगहों को चिन्हित कर आकस्मिक जांच के अलावे निगरानी आवश्यक हें।
सांप्रदायिक दृष्टिकोण से संवेदनशील सभी जगहों पर दंडाधिकारी के प्रतिनियुक्ति के अलावे पुलिस गश्त बढ़ाने का निर्देश हें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी निगरानी रखने की जरूरत बतायी गई हें। अगर किसी तरह की अफवाह फैलती हें तों डीएम और एसपी प्रेस कान्फ्रेंस कर अविलंब खंडन करें और सोशल मीडिया के माध्यम से सही तथ्यों की जानकारी देने का कष्ट करें ।