5मई से 15मई तक सभी प्रखंडों में दिव्यांग बच्चों के लिये लगेगा दिव्यांगता पहचान शिविर।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बताया गया कि किशोर न्याय अनुश्रवण समिति, माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा दिव्यांग बच्चों की पहचान कर उनके दिव्यांगता प्रमाणीकरण करने,उन्हें स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने निर्देश है
दरभंगा जिला के सभी प्रखंडों में दिव्यांगता पहचान शिविर का आयोजन विभिन्न विभागों/कार्यालय की आपसी समन्वय एवं सहयोग से संपन्न किया जाना है।
इस हेतु विभिन्न हितधारकों द्वारा किए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्य निम्न रूपेण हैं ।
सभी जिलों के जिला पदाधिकारी के अनुवीक्षण एवं अनुश्रवण में दिव्यांगता पहचान शिविर (कैंपों) का आयोजन 05 से 15 मई, 2025 के बीच संपन्न किया जाना है।
प्रखंडों में कैंपों के सफल आयोजन हेतु जिला स्तर पर सभी सहायक निदेशक,दिव्यांगता सशक्तिकरण नोडल पदाधिकारी होंगे।
साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला सूचना पदाधिकारी एवं समाज कल्याण विभाग के अधीन जिले में कार्यरत सभी पदाधिकारी कार्यालय प्रधान के सहयोग एवं आपसी समन्वय से कैंपों का सफल आयोजन सुनिश्चित करेंगे।
साथ ही प्रखंड स्तरीय कैंपों से जिला स्तर पर गठित मेडिकल बोर्ड में उपस्थित होने हेतु रेफर किए गए बच्चों को उक्त मेडिकल बोर्ड तक पहुंच भी सुनिश्चित किया जाएगा।
सभी जिलों के असैन्य शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा 05 से 15 मई, 2025 के बीच प्रखंडों में कैंपों के आयोजन हेतु रोस्टर का निर्धारण किया जाएगा।
साथ ही प्रखंड स्तरीय कैंपों से रेफर किए गए दिव्यांग बच्चों हेतु जिला स्तर पर मेडिकल बोर्ड का गठन भी सुनिश्चित किया जाएगा।
प्रखंडों में कैंपों के सफल आयोजन एवं उन कैंपों तक दिव्यांग बच्चों की पहुंच सुनिश्चित करने हेतु प्रखंड स्तर पर सभी प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संयुक्त रूप से नोडल पदाधिकारी होंगे। उनके द्वारा इस कार्यक्रम के सफल निष्पादन हेतु पारा लीगल वालंटियर, आंगनबाड़ी सेविका, आशा वर्कर, सभी जनप्रतिनिधियों आदि की सहायता ली जाएगी ।
सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा कैंपों के आयोजन हेतु स्थल का चयन एवं सफल संचालन एवं आपसी समन्वय हेतु प्रखंड स्तर पर सभी संबंधितों के साथ समन्वय बैठक एवं संपूर्ण कार्यक्रम का अनुवीक्षण एवं अनुश्रवण किया जाएगा।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा दिव्यांगता पहचान शिविर में उपस्थित सभी दिव्यांग बच्चों से संबंधित संपूर्ण आंकड़ों का संग्रहण एवं संधारण सुनिश्चित किया जाएगा।

सभी जिलों के जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वास्थ्य मेडिकल कैंपों के सफल आयोजन हेतु सभी प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य डॉक्टरों की उपलब्धता एवं उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे तथा इस कार्य हेतु आपसी समन्वय भी स्थापित करेंगे।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी असैन्य शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को 05 से 15 मई, 2025 के बीच दिव्यांगता पहचान शिविर के आयोजन हेतु रोस्टर निर्धारण करने के लिए,प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वास्थ्य को दी गई जिम्मेदारियां के निर्वहन हेतु निर्देशित किया जाएगा।
दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय द्वारा सभी जिलों के सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण को उन्हें दी गई जिम्मेदारियां के निर्वहन हेतु निर्देशित किया जाएगा तथा कैंपों में आए हुए दिव्यांग बच्चों से संबंधित आंकड़ों को प्राप्त कर अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु सभी संबंधितों के साथ साझा किया जाएगा।
उक्त निदेशालय एवं राज्य बाल संरक्षण समिति द्वारा दिव्यांगता पहचान शिविर के सफल आयोजन एवं उनमें दिव्यांग बच्चों की पहुंच सुनिश्चित करने हेतु समुचित माध्यमों से प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जाएगा।
सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया जाएगा की इन दिव्यांगता पहचान शिविर के सफल आयोजन में दिव्यांग बच्चों की पहुंच बनाए जाने हेतु सभी विद्यालयों एवं उनके पोषक क्षेत्र में समुचित प्रचार प्रसार सुनिश्चित करेंगे ।
दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय द्वारा शिविरों से संबंधित प्राप्त आंकड़ों को माननीय किशोर न्याय अनुसंधान समिति पटना उच्च न्यायालय को अग्रतेर कार्रवाई हेतु प्रेषित किया जाएगा।
जिला पदाधिकारी द्वारा अपने अनुश्रवण में शिविरों का सफल आयोजन संपन्न कराया जाएगा।
दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय द्वारा दिव्यांगता पहचान शिविर का सभी प्रखंडों में आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा।