नगर थाना पुलिस ने प्रातः गश्ती के दौरान एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार के पास से चोरी के भारी मात्रा में आभूषण बरामद हुआ हैं।नगर थाना पुलिस ने जीतू गाछी के गौरी शंकर शर्मा के पुत्र गुड्डू कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया हैं। गुड्डू के पास से चोरी के चांदी का करधनी, पनवट्टी,विछिया, चांदी के तीन सिक्का,702रूपये के सिक्के, जर्मन सिल्वर के दो प्लेट,मटर माला के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। पुलिस को पूछताछ में गुड्डू ने जानकारी दी कि वह उक्त सामान को समस्तीपुर के तरफ से चोरी कर लाया था ।उसने यह भी बताया कि उसका एक अन्य साथी पप्पु सिंह पेसर अशोक सिंह सा कमतौल चूड़ी बाजार थाना कमतौल बताया हैं। इस संबंध मे नगर थाना काण्ड संख्या 237/23 दि 08/08/23 धारा 414/34 भादवि के तहत दर्ज किया गया है।थाना अध्यक्ष एच एन सिंह ने कहा कि विधि सम्मत कारवाई की जा रही हैं।

नगर थाना पुलिस द्वारा प्रातः गश्ती के दौरान राजेश राय पे स्व नारायण राय को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।इसके पास से पुलिस ने 45नशीली टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया हैं। इस संबंध मे नगर थाना काण्ड संख्या 236/23 दि 08/08/23 धारा 22 बीएन डीपी एस एक्टअंकित किया गया है।