स्थानीय थाना की पुलिस ने सोमवार को चोरी की एक बाइक सहित दो चोर को गिरफ्तार किया है। चोर की पहचान कमतौल थाना क्षेत्र के निमरौली निवासी मो. जावेद शेख उर्फ इब्राहिम शेख वही कठलिया निवासी मिथिलेश चौपाल के रूप में की गई है। दोनों को पुलिस ने पानिशाला चौक के निकट गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की है वही पुलिस ने बताया कि दोनों चोर पूर्व में भी बाइक चोरी की घटना में जेल जा चुका है।