जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे ने तीन लोगों की जिदंगी लील ली। बताया जा रहा है कि भभुआ-मोहनिया मार्ग पर परसिया गांव के पास स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा। मामले की जांच कर रही है जानकारी के अनुसार भभुआ-मोहनिया मार्ग पर परसिया गांव के पास स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर के बाद भभुआ थाना क्षेत्र के बारे गांव निवासी मंटू पटेल के बेटे आदर्श पटेल, पप्पू तिवारी के बेटे आदित्य तिवारी और जितेंद्र यादव भोलू यादव की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। सभी मृतक भभुआ थाना क्षेत्र के बारे गांव के रहने वाले थे। वहीं घायल की पहचान प्रभु गोंड के बेटे विकास गोंड के रूप में हुई है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है।
