बार एशोसियेशन दरभंगा के द्विवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर चंद्रधर मल्लिक और महासचिव पद पर कृष्ण कुमार मिश्र हुये विजयी ,अन्य पदों के लिये मतगणना जारी।

दस्तक 7मीडिया दरभंगा/ विधि संवाददाता

बार एसोसिएशन दरभंगा के द्विवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर चन्द्रधर मल्लिक और महासचिव पद पर कृष्ण कुमार मिश्र निर्वाचित हुए।नव निर्वाचित श्री मल्लिक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अम्बर इमाम हाशमी को 155मतों से पराजित कर जीत दर्ज किया।

वहीं महासचिव पद पर श्री मिश्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजीव रंजन ठाकुर को 222मतों से पराजित कर जीत दर्ज किया है। अंकेक्षक पद पर अनिल कुमार मिश्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय कुमार 4,को 323मतों से पराजित कर जीत दर्ज किया एवं कोषाध्यक्ष पद पर आलोक कुमार 2 ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुरारी झा को पराजित कर जीत दर्ज किया है। वहीं तीन उपाध्यक्ष, तीन सहायक सचिव, तीन संयुक्त सचिव एवं पांच वरीय कार्यकारिणी सदस्य तथा सात कार्यकारिणी सदस्य के लिए मतगणना जारी है।