हिंद सेवा पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे शुक्रवार को किशनगंज पहुंचे। उन्होंने 22 अप्रैल को अररिया से अपनी पदयात्रा शुरू की थी। शुक्रवार को कटिहार होते हुए वे किशनगंज पहुंचे। बता दें कि किशनगंज में उनका पहला पड़ाव कोचाधामन का शीतलनगर चौक रहा, जहां उनका कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद डहुआबाड़ी में उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित किया और युवाओं से संवाद किया। उन्होंने अपने संबोधन में बिहार की बेरोजगारी पर चिंता जताई।
22 अप्रैल को अररिया से अपनी पदयात्रा शुरू की थी।
एएमयू कैंपस का भी दौरा करेंगे
शिवदीप लांडे ने कहा कि बिहार में 60 लाख युवा डिग्रीधारी हैं, लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योगों की कमी है, जिसके कारण युवाओं को पलायन करना पड़ रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की जरूरत है। लांडे ने स्पष्ट किया कि वे खुद नेता, विधायक या मंत्री नहीं बनना चाहते, बल्कि युवाओं को नेता बनाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि आपलोगो ने इन्हें ही अपना नेता मानकर ये अपनी किस्मत मान चुके है मगर ये आपकी किस्मत नहीं है। उनके दौरे में बिशनपुर में पहलगाम के शहीदों के लिए मौन सभा, कैरीबीरपुर पुस्तकालय में युवाओं से मुलाकात, सौंथा हाट और मोहरा में जनसंपर्क शामिल है। शाम को वे किशनगंज एएमयू कैंपस का दौरा करेंगे और शहर के लोगों से मिलेंगे।
