दरभंगा जिला के बार एशोसियेशन का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न ,कुल 1746 में 1139मतदाताओं ने यानि कुल 65.23% हुआ मतदान।84अभ्यर्थियों के भाग्य का फैसला पेटी में बंद।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता
जिला बार एसोसिएशन दरभंगा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए निर्धारित मतदान कार्यक्रम अनुसार शुक्रवार को 1746 मतदाताओं में से 1139 मतदाताओं ने मतदान किया। 4 मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में अधिवक्ताओं की कतार मतदान के लिए खड़ी थी। निर्वाचन कार्यक्रम से जुड़े अधिवक्ता जितेन्द्र यादव द्वारा मतदाताओं से अपील की जा रही थी की सभी मतदाता अपने अपने पास अधिवक्ता पहचान पत्र साथ रखते हुए मतदान में भाग ले। अब शनिवार को मतगणना कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। 1746 मतदाताओं के लिए 4 मतदान केंद्रों की व्यवस्था किया गया था। जिस पर 1139 मतदाताओं ने मतदान किया।
मतदान केंद्र संख्या एक पर 436 मतदाताओं में से 289 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान केंद्र संख्या दो पर 441 मतदाताओं में से 300 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान केंद्र संख्या तीन पर 442 मतदाताओं में से 251 मतदान मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान केंद्र संख्या 4 पर 457 मतदाताओं में से 299 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान का प्रतिशत 65.23 रहा। चारों मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदाताओं की कारवॉ देखी गई। इस द्विवार्षिक चुनाव में काफी रुचि वकीलों में देखी गया। 84 अभ्यर्थियों के भाग्य का फैसला मत पेटियों में बंद हो गया। निर्वाचन पदाधिकारी जितेंद्र नारायण झा ने कहा कि 65.23 प्रतिशत मतदान हुई है। शांतिपूर्ण मतदान कराने में सभी अधिवक्ताओं ने सहयोग किया। इसके लिए सभी अधिवक्ताओं को श्री झा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
