बिजली के शॉट सर्किट से लगी आग,पशु घर और उसमें बंधे दो मवेशी जलकर हो गए राख।
बिजली के शॉट सर्किट से लगी आग,पशु घर और उसमें बंधे दो मवेशी जलकर हो गए राख।
बिजली के शॉट सर्किट से लगी आग,पशु घर और उसमें बंधे दो मवेशी जलकर हो गए राख।
दस्तक7मिडिया, बिरौल।
बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखराम उतरी पंचायत के कोनी घाट में आज दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण एक दुखद घटना घटी। इस घटना में राम कुमार यादव का पशु घर और उसमें बंधे उनके दो मवेशी जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोपहर राम कुमार यादव के पशु घर से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। जब तक लोग कुछ समझ पाते और मदद के लिए दौड़ते, तेज पछुआ हवा के कारण आग तेजी से फैल गई। पशु घर लकड़ी और फूस से बना होने के कारण आग ने तुरंत उसे अपनी चपेट में ले लिया। पशु घर के अंदर राम कुमार यादव के दो पशु, एक गाय और एक बछिया, बंधे हुए थे। आग की भयावहता और धुएं के कारण उन्हें बाहर निकालने का कोई मौका नहीं मिल पाया और दोनों ही मवेशियों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। आग लगने की सूचना बिरौल पुलिस और स्थानीय अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। हालांकि, तब तक पशु घर और उसमें बंधे दोनों पशु पूरी तरह से जल चुके थे। इस घटना से राम कुमार यादव और उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है। पशुधन उनकी आजीविका का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था और इस क्षति से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।